
रांची । झारखंड में 22 नवंबर की रात 9 बजे तक 137 नये मरीज मिले। सबसे अधिक 77 मामले रांची जिले से मिले। अब राज्य में 1 लाख 7 हजार 469 पॉजिटिव केस और 2,289 सक्रिय केस हैं। इलाज के बाद 1 लाख 4 हजार 229 लोग ठीक हो चुके हैं। रविवार को 272 लोग ठीक हुए।
ये है जिलों के आंकड़े
विभाग की रिपोर्ट के अनुसार रांची से 77, बोकारो से 7, देवघर से 5, दुमका से 3, पूर्वी सिंहभूम से 5, गढ़वा से 12, गिरिडीह से 2, गोड्डा से 6, हजारीबाग से 4, जामताड़ा से 2, कोडरमा से 1, पलामू से 4, रामगढ़ से 4, सरायकेला से 3, पश्चिमी सिंहभूम से 2 मरीज मिले।
5 मरीज की हुई मौत
राज्य में 22 नवंबर को 5 मरीजों की मौत हो गई। बोकारो के 1, धनबाद के 1, हजारीबाग के 1, और रांची के 2 मरीज की मौत हो गई। अब मरने वालों की संख्या 951 हो गई।