weather alert

Jharkhand : दो से तीन घंटों में इन जिलों में बारिश के साथ वज्रपात संभव

झारखंड मौसम
Spread the love

रांची। मौसम केंद्र ने तात्कालिक चेतावनी जारी की है। केंद्र के मुताबिक आने वाले दो से तीन घंटों में झारखंड के कई जिलों में मेघ गर्जन और वज्रपात के साथ हल्की बारिश हो सकती है। कुछ जगहों पर तेज हवा भी चल सकती है। केंद्र की चेतावनी के मद्देनजर लोग सावधान और सतर्क रहें।

केंद्र के मुताबिक इसका असर चतरा, पूर्वी सिंहभूम, गढ़वा, गुमला, हजारीबाग, लातेहार, पलामू, सरायकेला-खरसावां, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, रामगढ़, रांची जिले के कुछ भागों में देखने को मिलेगा। इसके मद्देनजर लोगों को सावधान और सतर्क किया है।

केंद्र ने सलाह दी है कि मौसम को देखते हुए लोग सुरक्षित स्थानों पर शरण लें। पेड़ के नीचे नहीं रहें। बिजली के खंभों से दूर रहें। खेतों में नहीं जाएं। मौसम सामान्य होने का इंतजार करें।