जमशेदपुर। राजनीति में शुचिता के पैरोकार, सार्वजनिक जीवन में भ्रष्टाचार एवं प्रदूषण जैसी समस्याओं के खिलाफ निरंतर आवाज बुलंद करनेवाले झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री सह जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय की जीवनी पर लिखी पुस्तक द पीपुल्स लीडर का विमोचन कोविड-19 महामारी की विभीषिका के कारण टाल दिया गया है।
विमोचन कार्यक्रम की अगली सूचना बाद में दी जाएगी। अंग्रेजी में लिखी गई इस किताब के लेखक विवेकानंद झा हैं और प्रभात प्रकाशन, नई दिल्ली ने इसका प्रकाशन किया है। पुस्तक के लेखक विवेकानंद झा ने बताया कि यह बिहार और झारखंड की पहली अंग्रेजी आधारित जीवनी है। इससे पहले खुद सरयू राय की लिखी पुस्तक मैनहर्ट काफी चर्चा में रही थी। उसमें भ्रष्टाचार पर वार किया गया था और रघुवर सरकार पर निशाना साधा गया था।