रांची। अगर आप झारखंड में रहते हैं, तो यह खबर आपके लिए है। जी, हां सही पढ़ा आपने। दरअसल, नवंबर के आखिरी सप्ताह के साथ ही ठंड ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। रांची समेत राज्य के कई जिलों में तापमान तेजी से गिर रहा है। सुबह और शाम के साथ अब दिन में भी ठंड महसूस होने लगी है। पिछले 24 घंटे में रांची के न्यूनतम तापमान में 2.4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों में न्यूनतम तापमान 3 से 5 डिग्री तक गिरने का अनुमान जताया है। वहीं, रांची समेत पांच जिलों में सुबह कोहरे और धुंध का असर देखने को मिल सकता है।
मौसम से जुड़े 5 बड़े अपडेट, जानिए कहां कितनी पड़ेगी ठंड
– 3 दिनों में 5 डिग्री तक गिरेगा पारा: मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, अगले तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट हो सकती है। इसके बाद दो दिनों तक तापमान में बड़े बदलाव की संभावना नहीं है।
– इन 5 जिलों में कोहरे का असर: रांची, पलामू, बोकारो, हजारीबाग और रामगढ़ में सुबह हल्का से मध्यम कोहरा छाए रहने का अनुमान है। इससे कुछ इलाकों में दृश्यता भी प्रभावित हो सकती है।
– रामगढ़ में सबसे ज्यादा ठंड: 26 नवंबर को रामगढ़ का न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। वहीं, रांची, पलामू और हजारीबाग में न्यूनतम तापमान 12 डिग्री तक रह सकता है।
– धनबाद में अपेक्षाकृत गर्म रहेगा मौसम: धनबाद में अधिकतम तापमान 27 और न्यूनतम 16 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। वहीं, बोकारो में अधिकतम 25 और न्यूनतम 13 डिग्री तापमान रह सकता है।
– बारिश की संभावना नहीं: मौसम विभाग के मुताबिक, फिलहाल राज्य में बारिश के आसार नहीं हैं। एक दिसंबर तक किसी विशेष मौसमी चेतावनी की भी संभावना नहीं जताई गई है।
दिन में धूप, सुबह-शाम सताएगी ठंड
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, राज्य के अधिकांश जिलों में आसमान साफ रहेगा और दिन में धूप निकलने से थोड़ी राहत मिलेगी। हालांकि, सुबह और रात में ठंड का असर ज्यादा रहेगा। तापमान में गिरावट के कारण लोगों को गर्म कपड़ों का सहारा लेना पड़ सकता है।
इन्हें विशेष सावधानी बरतने की सलाह
बढ़ती ठंड को देखते हुए बच्चों और बुजुर्गों को सुबह-शाम विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। वहीं, कोहरे के दौरान वाहन चालकों को धीमी गति से गाड़ी चलाने और फॉग लाइट का इस्तेमाल करने की सलाह दी गई है। आने वाले दिनों में झारखंड में ठंड और बढ़ने के आसार हैं।
हमारे साथ जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

