वैभव सूर्यवंशी ने फिर रच इतिहास, मात्र इतने गेंदों में जड़ा दोहरा शतक

दुनिया खेल
Spread the love

कतर। युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने फिर इतिहास रच दिया। दोहा में खेले जा रहे ACC मेंस एशिया कप राइजिंग स्टार्स-2026 के मुकाबले में संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के खिलाफ तूफानी पारी खेली। उन्होंने पुरुषों के लिस्ट-ए क्रिकेट का सबसे तेज़ दोहरा शतक जड़ने के साथ ही सबसे तेज़ शतक और एक पारी में सर्वाधिक छक्कों का कीर्तिमान भी अपने नाम किया।

वैभव ने महज 52 गेंदों पर अपना दोहरा शतक पूरा किया। न्यूजीलैंड के चैड बोवेस (103 गेंद) का रिकॉर्ड तोड़ दिया। वे 53 गेंदों पर 204 रन बनाकर आउट हुए, जिसमें 28 छक्के और 7 चौके शामिल रहे।

वैभव ने 16 गेंदों में अर्धशतक, 28 गेंदों में शतक (जेक फ्रेजर-मैकगर्क के 29 गेंद के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ते हुए) और 40 गेंदों में 150 रन पूरे किए। 28 छक्कों के साथ वैभव ने लिस्ट-ए क्रिकेट की एक पारी में सबसे अधिक छक्के लगाने का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया (इससे पहले यह रिकॉर्ड डार्सी शॉर्ट के नाम 23 छक्कों का था)।

पहले बल्लेबाजी करते हुए यूएई ने निर्धारित ओवरों में 8 विकेट पर 249 रन बनाए। हरप्रीत सिंह भाटिया ने 144 गेंदों में 130 रनों की पारी खेली। भारत-ए की ओर से अरशद खान ने 4 विकेट चटकाए।

250 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए वैभव ने पहले ही ओवर में लगातार तीन छक्के लगाकर आक्रामक शुरुआत की। 13वें ओवर में बासिल हमीद की गेंद पर वैभव के आउट होने के बाद रिंकू सिंह ने छक्का लगाकर 14.2 ओवर में टीम को 3 विकेट के नुकसान पर 254 रनों तक पहुंचाकर जीत दिलाई।

हमारे साथ जुड़ें

स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *