रांची। बीआईटी, मेसरा में इंडियन वाटर वर्क्स एसोसिएशन (आईडब्ल्यूडब्ल्यूए) के स्टूडेंट चैप्टर का उद्घाटन हुआ। इस अवसर पर आईडब्ल्यूडब्ल्यूए के उपाध्यक्ष अभियंता उमेश मेहता ने छात्र अध्याय के गठन की औपचारिक घोषणा की। छात्र सदस्यों को सदस्यता प्रमाणपत्र प्रदान किए।
इस छात्र अध्याय के माध्यम से विद्यार्थियों को विशेषज्ञ व्याख्यान, तकनीकी कार्यशालाओं, औद्योगिक भ्रमण, प्रशिक्षण, शोध कार्यों और राष्ट्रीय स्तर के तकनीकी आयोजनों में भाग लेने का अवसर मिलेगा।
आईडब्ल्यूडब्ल्यूए रांची केंद्र के सचिव अभियंता प्रमोद कुमार ने बताया कि इस पहल का मुख्य उद्देश्य छात्रों को जल आपूर्ति, जल शोधन, जल संरक्षण, अपशिष्ट जल प्रबंधन और पर्यावरण संरक्षण जैसे क्षेत्रों से जोड़ना है।
संकाय समन्वयक डॉ. कीर्ति अभिषेक ने स्वागत किया। छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रोफेसर प्रवीण श्रीवास्तव ने विद्यार्थियों को तकनीकी दक्षता के साथ सामाजिक व पर्यावरणीय जिम्मेदारियों के प्रति सजग रहने का संदेश दिया।
कार्यक्रम के समापन पर संकाय समन्वयक डॉ. सतीश कुमार ने धन्यवाद किया। छात्र अध्याय के गठन की स्वीकृति व प्रोत्साहन के लिए कुलपति प्रोफेसर इंद्रनील मन्ना के प्रति विशेष आभार जताया।
आयोजन में डॉ. नरेंद्र यादव, डॉ. दिलीप कुमार उपाध्याय, डॉ. गौतम शांडिल्य सहित अन्य शिक्षकगण व विद्यार्थी उपस्थित रहे। यह कदम छात्रों को सैद्धांतिक पढ़ाई के साथ व्यावहारिक अनुभव देकर जल से जुड़ी चुनौतियों के समाधान के लिए प्रेरित करेगा।
हमारे साथ जुड़ें
स्वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

