इंस्‍टाग्राम पर हुई पहचान, रहने लगी लिव-इन रिलेशनशिप में, फिर कर ली आत्महत्या

अन्य राज्य अपराध देश
Spread the love

गुजरात। अहमदाबाद शहर के बापूनगर इलाके में लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही एक 24 वर्षीय युवती ने आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान दक्षा परमार के रूप में हुई है। पुलिस ने इस मामले में मृतका के लिव-इन पार्टनर मयूर परमार, उसके माता-पिता और छोटे भाई को गिरफ्तार कर लिया है।

मृतका की मां नंदाबेन राठौड़ द्वारा बापूनगर पुलिस थाने में दर्ज कराई गई एफआईआर के अनुसार, दक्षा की मयूर से साल 2021 में इंस्टाग्राम के जरिए पहचान हुई थी। जनवरी 2023 में दोनों ने बिना शादी किए लिव-इन रिलेशनशिप में रहने का फैसला किया और मोरबी चले गए। इस फैसले से नाराज होकर मां ने दक्षा से संबंध तोड़ लिए थे।

अप्रैल 2024 में दक्षा ने एक बेटे (आनंद) को जन्म दिया। इसके करीब छह महीने बाद दक्षा और मयूर अहमदाबाद के बापूनगर लौट आए, जिसके बाद मां-बेटी के बीच दोबारा बातचीत शुरू हुई। दक्षा और उसकी मां लगातार मयूर पर शादी करने का दबाव बना रहे थे, लेकिन वह हर बार किसी न किसी बहाने से शादी टालता रहा।

एफआईआर के मुताबिक, शादी की बात को लेकर मयूर, उसके पिता प्रवीण, मां मंजू और छोटा भाई विशाल अक्सर दक्षा के साथ झगड़ा करते थे और उसे ताने मारते थे कि मयूर उसे पसंद नहीं करता, इसलिए वह या तो घर छोड़कर चली जाए या मर जाए।

मार्च 2025 में विवाद के बाद चारों आरोपियों ने दक्षा के साथ गाली-गलौज कर उसे बेटे समेत घर से निकाल दिया था। बाद में मयूर के माता-पिता ने सामूहिक विवाह में शादी कराने का आश्वासन देकर उसे वापस बुला लिया।

एक अन्य मौके पर मयूर ने दक्षा के साथ बुरी तरह मारपीट भी की थी, हालांकि रिश्ता बचाने की उम्मीद में मां ने दक्षा को समझा-बुझाकर वापस भेज दिया था।

अहमदाबाद के एसीपी आर.डी. देसाई ने बताया कि 15 नवंबर की सुबह दक्षा ने मयूर के फोन से अपनी मां को कॉल कर बताया कि परिवार में फिर से झगड़ा हुआ है और मयूर ने उसे मर जाने या घर छोड़ने को कहा है।

मां ने अगले दिन आकर बात करने का आश्वासन दिया था। लेकिन उसी रात करीब 9 बजे मयूर ने फोन कर सूचना दी कि दक्षा ने आत्महत्या कर ली है। परिजन जब मौके पर पहुंचे तो दक्षा का शव दुपट्टे के सहारे पंखे से लटका मिला। घटना के वक्त घर में उसकी ननद भी मौजूद थी।

बापूनगर पुलिस ने आरोपियों मयूर, प्रवीण, मंजू और विशाल के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 108 (आत्महत्या के लिए उकसाना) और धारा 54 के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। मां की मौत के बाद ढाई साल के मासूम आनंद की कस्टडी फिलहाल उसकी नानी नंदाबेन को सौंप दी गई है।

हमारे साथ जुड़ें

स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *