नगड़ी गांव और पतागांई में ‘बारह पड़हा सोहराई जतरा’ का आयोजन

झारखंड
Spread the love

अफरोज आलम

कांके। कांके-पतरातू मार्ग स्थित नगड़ी गांव और पतागांई में गुरुवार को पारंपरिक हर्षोल्लास के साथ ‘बारह पड़हा सोहराई जतरा’ का आयोजन किया गया। इसमें भारी संख्या में आसपास के लोग शामिल हुए।

नगड़ी गांव में आयोजित जतरा की शुरुआत पहान बुतरु उरांव द्वारा विधिवत पूजा-अर्चना के साथ हुई। नगड़ी, चामा, बुकरु और चेड़ी समेत कई गांवों से पारंपरिक परिधानों में पहुंचे खोड़हा दलों ने मांदर की थाप पर जमकर नृत्य किया।

मुख्य अतिथि आजसू पार्टी के प्रवक्ता डॉ. देवशरण भगत ने कहा कि सोहराई जतरा आदिवासियों की संस्कृति, प्रकृति प्रेम और पशुधन के प्रति सम्मान का बड़ा प्रतीक है। आयोजन को सफल बनाने में अमृत टोप्पो, आशिष टोप्पो, अमित उरांव और छोटू टोप्पो की अहम भूमिका रही।

दूसरी ओर, पतागांई में आयोजित सोहराई पड़हा जतरा का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक सुरेश कुमार बैठा ने पूजा-अर्चना कर किया। इस दौरान विधायक ने बुकरु से चामा तक की जर्जर सड़क, नाली और जतरा स्थल पर स्थायी स्टेज के शीघ्र निर्माण की घोषणा की।

कार्यक्रम में पूर्व सांसद रामटहल चौधरी समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। आयोजन को सफल बनाने में जगदीश उरांव, रिशा केरकेट्टा, कैलाश ठाकुर और अमित लिण्डा आदि का विशेष योगदान रहा।

हमारे साथ जुड़ें

स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं। आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *