थानों में लंबे समय से सड़ रहे अनुपयोगी वाहनों का होगा निस्तारण

झारखंड
Spread the love

  • 15 साल पुराने सरकारी वाहनों के स्क्रैपिंग के लिए लागू होगी पारदर्शी व्यवस्था

रांची। झारखंड में 15 वर्ष की सेवा अवधि पूरी कर चुके सरकारी वाहनों की स्क्रैपिंग और उनके निस्तारण (डिस्पोजल) की प्रक्रिया को पारदर्शी एवं व्यवस्थित बनाने के लिए राज्य सरकार ने कड़े कदम उठाए हैं। रांची स्थित प्रोजेक्ट भवन सभागार में राज्यस्तरीय नोडल अधिकारियों के साथ आयोजित बैठक में परिवहन सचिव राजीव रंजन ने निर्देश दिए कि सभी प्रक्रियाएं भारत सरकार के सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के दिशा-निर्देशों के तहत पूरी की जाएं।

बेकार वाहनों पर विशेष जोर

बैठक में परिवहन सचिव ने स्पष्ट किया कि स्क्रैपिंग प्रक्रिया का सबसे प्रमुख हिस्सा यह तय करना है कि किन वाहनों को इस श्रेणी में रखा जाए।

थानों में लंबे समय से सड़ रहे दुर्घटनाग्रस्त और अनुपयोगी वाहनों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा।

ऐसे वाहन जिनकी मरम्मत संभव नहीं है या जिनका व्यावहारिक रूप से उपयोग नहीं हो पा रहा है, उन्हें नियमानुसार नीलाम और स्क्रैप किया जाएगा।

सरकारी राजस्व में होगी वृद्धि

परिवहन सचिव राजीव रंजन ने कहा कि यह केवल पुराने वाहनों को हटाने की कवायद नहीं है, बल्कि इससे कई महत्वपूर्ण लाभ जुड़े हैं। अप्रयुक्त खड़े वाहनों से जगह खाली होगी और संसाधनों का बेहतर प्रबंधन हो सकेगा।

स्क्रैपिंग से प्राप्त वित्तीय लाभ सीधे संबंधित विभागों को मिलेगा। साथ ही, परिवहन विभाग के माध्यम से देय टैक्स की राशि सीधे सरकारी खजाने में जमा होगी।

पुराने और अत्यधिक प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों के हटने से पर्यावरण को लाभ पहुंचेगा।

होगी ऑनलाइन नीलामी

बैठक में MSTC और पंजीकृत वाहन स्क्रैपिंग सुविधा (RVSF) के प्रतिनिधियों ने चरणबद्ध तरीके से पूरी प्रक्रिया का प्रेजेंटेशन दिया।

अधिकारियों को MSTC और GeM (गवर्नमेंट ई-मार्केटप्लेस) पोर्टल पर वाहनों के विवरण अपलोड करने, ऑनलाइन नीलामी प्रक्रिया और RVSF के जरिए स्क्रैपिंग कराने के नियमों की जानकारी दी गई।

परिवहन सचिव ने विभागीय नोडल अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्रक्रिया में किसी भी तकनीकी समस्या या संदेह की स्थिति में सीधे परिवहन विभाग से परामर्श लें।

इस राज्यस्तरीय बैठक में विभिन्न सरकारी विभागों के नामित नोडल पदाधिकारियों के अलावा MSTC, GeM और RVSF के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।