प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने पति को बेदर्दी से मारा, फिर कर दिया बड़ा कांड, जानें पूरा मामला

उत्तर प्रदेश अपराध देश
Spread the love

उत्तर प्रदेश। प्यार, बेवफाई, साजिश और फिर एक और धोखे से भरी यह सनसनीखेज वारदात उत्तर प्रदेश के बागपत जिले की है। प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने अपने ही पति को बेदर्दी से मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद उसने बड़ा कांड कर दिया। पुलिस ने 11 महीने बाद उक्‍स महिला को गिरफ्तार किया है।

घटना बागपत कोतवाली क्षेत्र की ‘नई बस्ती’ (केटीपारा) की है। हापुड़ जिले के भटियाना गांव का रहने वाला रियाजत अपनी पत्नी सैन उर्फ सैना और परिवार के साथ यहां रहता था।

पुलिस जांच के मुताबिक, सैना का अपने ही पड़ोसी सारिम उर्फ काटा के साथ अवैध संबंध बन गया था। जब रियाजत को पत्नी के इस अफेयर की भनक लगी, तब उसने इसका विरोध किया। इस बात को लेकर घर में रोजाना झगड़े होने लगे। अपने रास्ते का कांटा हटाने के लिए सैना और उसके प्रेमी सारिम ने मिलकर रियाजत को जान से मारने की खौफनाक साजिश रची।

साजिश को 25 नवंबर 2025 की रात अंजाम दिया गया। उस शाम रियाजत ने सारिम को अपने घर के अंदर पकड़ लिया। इसके बाद दोनों के बीच बहस और मारपीट शुरू हो गई। तभी सारिम ने चाकू से रियाजत पर हमला कर दिया।

इस दौरान क्रूरता की हद पार करते हुए पत्नी सैना ने अपने पति के पैर मजबूती से पकड़ लिए, ताकि वह भाग न सके या अपना बचाव न कर सके। इसके बाद सारिम ने रियाजत के सीने पर चाकू से ताबड़तोड़ कई वार किए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

हत्या के बाद मृतक के भाई इस्रार की शिकायत पर बागपत कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया। वारदात के बाद दोनों आरोपी फरार हो गए।

मामले में सबसे हैरान करने वाला मोड़ तब आया जब कानूनी शिकंजे से डरकर प्रेमी सारिम उर्फ काटा ने कोर्ट में जाकर आत्मसमर्पण (सरेंडर) कर दिया। फिर, सैना ने उससे पूरी तरह दूरी बना ली।

सैना मुजफ्फरनगर जिले के बुढ़ाना थाना क्षेत्र के एक गांव में जाकर छुप गई। वहां किसी दूसरे व्यक्ति से शादी कर ली। जिस प्रेमी के लिए उसने पति की हत्या की थी, उसे छोड़कर वह नए पति के साथ सामान्य जिंदगी जीने लगी।

सैना के लगातार फरार रहने के कारण पुलिस ने उस पर ₹25,000 का इनाम घोषित कर दिया था। करीब 11 महीने की कड़ी मशक्कत और तलाश के बाद, बागपत पुलिस को मुखबिर से सटीक सूचना मिली। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर एक होटल के पास से सैना को धर दबोचा।

बागपत की सीओ डॉ. सुकन्या शर्मा ने गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपी महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर 11 महीने पहले अपने पति की हत्या की थी। उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था, उसे गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

इनामी कातिल पत्नी की गिरफ्तारी के बाद भी मृतक रियाजत के परिवार की मुश्किलें कम नहीं हुई हैं। मृतक के भाई इस्रार ने आरोप लगाया है कि आरोपी सैना के घरवाले उन पर केस वापस लेने और समझौते (कॉम्प्रोमाइज) का भारी दबाव बना रहे हैं।

पीड़ित परिवार ने जान से मारने की धमकी मिलने की बात कहते हुए पुलिस से सुरक्षा और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गुहार लगाई है।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।