सेवानिवृत्त पुलिस निरीक्षक समेत तीन पुलिसकर्मियों को दी गई विदाई

झारखंड
Spread the love

विश्वजीत कुमार रंजन

गढ़वा। जिले में लंबे समय तक पुलिस विभाग में अपनी सेवाएं देने के बाद सेवानिवृत्त हुए पुलिस निरीक्षक चंद्रमोहन उरांव, सहायक अवर निरीक्षक शशि कुमार सिंह और हवलदार शक्तिपद सिंह को शनिवार को भावभीनी विदाई दी गई। इस अवसर पर समाहरणालय स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभागार में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। समारोह की अध्यक्षता पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने की।

इस दौरान एसपी ने तीनों सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों को शॉल, मोमेंटो एवं बुके देकर सम्मानित किया। उन्होंने उनके लंबे, समर्पित एवं सराहनीय सेवाकाल की प्रशंसा करते हुए कहा कि पुलिस विभाग में उनकी सेवाएं और योगदान हमेशा याद रखे जाएंगे। उन्होंने तीनों के स्वस्थ, सुखद एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

मौके पर पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय यशोधरा, एसडीपीओ दिल्लू लोहरा, पुलिस निरीक्षक संतोष कुमार, अभिजीत गौतम, सुनील कुमार, सुभाष कुमार पासवान, परिचारी प्रवर संदीप कुमार, जीपी सार्जेंट पंकज कुमार भारती, एमटी सार्जेंट सतपाल सिंह सहित पुलिस एसोसिएशन के पदाधिकारी एवं पुलिस केंद्र तथा एसपी कार्यालय के जवान उपस्थित थे।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *