- जमशेदपुर में सामुदायिक भागीदारी से नियंत्रण में स्थिति
जमशेदपुर। डेंगू की रोकथाम के लिए टाटा स्टील द्वारा जमशेदपुर में लगातार और प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं। टाटा स्टील यूआईएसएल के माध्यम से बीमारी पर कड़ी निगरानी, मच्छरों के पनपने के स्रोतों को नष्ट करने, जागरूकता अभियान चलाने और त्वरित कार्रवाई पर विशेष जोर दिया जा रहा है। इससे इस सीजन में शहर में स्थिति काफी हद तक नियंत्रण में बनी हुई है।
डेंगू फैलाने वाले मच्छरों पर नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत अब तक 4,89,601 घरों का सर्वे किया जा चुका है। अभियान के दौरान घरों के अंदर मिले 14,193 और बाहर मिले 11,855 यानी कुल 26,000 से अधिक मच्छरों के पनपने वाले स्रोतों को नष्ट किया गया है।
अप्रैल से सितंबर के दौरान औसत हाउस इंडेक्स (एचआई) 2.7 रहा, जो 5 से कम के निर्धारित लक्ष्य से काफी नीचे है। वहीं, सितंबर में यह घटकर 2.4 पर आ गया, जो प्रभावी निगरानी और रोकथाम का परिणाम है।
लोकप्रिय पलटीमार3 अभियान के तहत स्कूलों और समुदायों में अब तक 212 जागरूकता कार्यक्रम और 104 नुक्कड़ नाटक आयोजित किए गए हैं। इसके अलावा फील्ड टीमों ने घर-घर जाकर 4.40 लाख से अधिक बार लोगों से संवाद कर डेंगू से बचाव के प्रति जागरूक किया है।
हमारे साथ जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

