- वेदांत एसेट लिमिटेड ने लॉन्च किया ‘छोटी एसआईपी‘ ऐप
रांची। झारखंड की वित्तीय सेवा कंपनी वेदांत एसेट लिमिटेड ने पहल की है। अब मात्र ₹100 से म्यूचुअल फंड में निवेश संभव है। इसे लेकर रांची के होटल में आयोजित एक समारोह के दौरान अपने नए म्यूचुअल फंड निवेश प्लेटफॉर्म ‘छोटी एसआईपी’ (Chhoti SIP) ऐप का शुभारंभ किया। इस ऐप का मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों और छोटे बचतकर्ताओं के लिए म्यूचुअल फंड में निवेश को बेहद आसान और सुलभ बनाना है।
‘छोटा निवेश, बड़ी उड़ान’ की सोच
वेदांत एसेट लिमिटेड के प्रबंध निदेशक ललित त्रिपाठी ने कहा कि ‘छोटा निवेश, बड़ी उड़ान’ के विचार पर आधारित इस प्लेटफॉर्म के जरिए निवेशक मात्र ₹100 की न्यूनतम राशि से दैनिक (Daily) या मासिक (Monthly) एसआईपी (SIP) शुरू कर सकते हैं। यह ऐप हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में उपलब्ध है, ताकि भाषा संबंधी कठिनाइयों के कारण निवेश से दूर रहने वाले लोग भी आसानी से इसका उपयोग कर सकें।
ऐप की प्रमुख विशेषताएं
ऐप पर विभिन्न एसेट मैनेजमेंट कंपनियों (AMCs) की 574 से अधिक म्यूचुअल फंड योजनाएं उपलब्ध हैं।
निवेशकों के लिए पोर्टफोलियो ट्रैकिंग, लक्ष्य-आधारित निवेश (Goal-Based Investing) और विभिन्न योजनाओं के प्रदर्शन की तुलना करने जैसी सुविधाएं शामिल हैं।
कंपनी जल्द ही उपयोगकर्ता अनुभव को और बेहतर बनाने के लिए इसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) आधारित फीचर्स भी जोड़ने जा रही है।
ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंच
श्री त्रिपाठी ने कहा कि आम लोगों की छोटी बचत को नियमित निवेश से जोड़ने के उद्देश्य से इस ऐप की परिकल्पना की गई है। वेदांत एसेट लिमिटेड झारखंड, बिहार, ओडिशा और पश्चिम बंगाल में 700 से अधिक ग्रामीण बिक्री केंद्रों तथा 531 सक्रिय बैंकिंग कॉरेस्पॉन्डेंट आउटलेट्स के नेटवर्क के माध्यम से काम करती है। कंपनी अपने इसी व्यापक नेटवर्क के जरिए ‘छोटी एसआईपी’ को ग्रामीण और अर्ध-शहरी क्षेत्रों तक पहुंचाएगी।
यहां से उठाएं लाभ
इस अवसर पर वेदांत एसेट लिमिटेड के विवेक झा, नेहा, रमेश श्रीवास्तव, आनंद वर्मा, सुबेश कुमार, स्मिता मित्रा सहित कंपनी के अन्य प्रतिनिधि और अनेक निवेशक उपस्थित रहे। निवेशक www.vedantmf.com या ‘छोटी एसआईपी’ मोबाइल ऐप के माध्यम से इस सेवा का लाभ उठा सकते हैं।
हमारे साथ जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

