राज्यपाल ने रामगढ़ के एकल विद्यालयों का किया दौरा, बच्चों को दिए सफलता के मंत्र

झारखंड
Spread the love

  • बच्चों को बाल मजदूरी से दूर रखने और शिक्षा-पोषण पर ध्यान देने की अपील

रामगढ़। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने रामगढ़ जिले के राजाबेड़ा, ईचापुरी और बरतुआ स्थित एकल अभियान के तहत संचालित एकल विद्यालयों का बुधवार को भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने बच्चों, अभिभावकों और ग्रामीणों से संवाद कर शिक्षा व्यवस्था, विद्यालयों की गतिविधियों और स्थानीय समस्याओं की जानकारी ली। राज्यपाल ने बच्चों को मन लगाकर पढ़ने, मेहनत करने और अपने सपनों को साकार करने के लिए लक्ष्य निर्धारित करने की प्रेरणा दी।

राज्यपाल ने कहा कि देश का कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित नहीं रहना चाहिए। इस दिशा में एकल अभियान महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। विशेषकर दूरस्थ और कम आबादी वाले क्षेत्रों में, जहां सरकारी विद्यालयों की उपलब्धता चुनौतीपूर्ण है, वहां एकल विद्यालय बच्चों तक शिक्षा पहुंचाने का सराहनीय कार्य कर रहे हैं। उन्होंने बच्चों को शिक्षित करने वाले शिक्षकों के समर्पण और योगदान की प्रशंसा की।

बच्चों से बातचीत के दौरान राज्यपाल ने उन्हें जिज्ञासु बने रहने और अपने लक्ष्य की प्राप्ति के लिए निरंतर प्रयास करने की सलाह दी। राज्यपाल ने अभिभावकों से अपील की कि वे बच्चों को नियमित रूप से पढ़ने के लिए प्रोत्साहित करें।

उन्हें बाल मजदूरी से दूर रखें। बच्चों की शिक्षा के साथ-साथ उनके पोषण पर भी विशेष ध्यान देना जरूरी है। शिक्षित और सक्षम बच्चे ही समाज तथा राज्य के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं। इस दौरान राज्यपाल ने ग्रामीणों की समस्याएं भी सुनीं।

कार्यक्रम में एकल अभियान के राष्ट्रीय महामंत्री डॉ. ललन कुमार शर्मा, दक्षिण झारखंड संभाग के अध्यक्ष मुकेश कुमार अग्रवाल, श्री हरि सत्संग समिति झारखंड प्रदेश के संरक्षक सतीश तुलस्यान, एकल ग्रामोत्थान फाउंडेशन की राष्ट्रीय कार्याध्यक्षा उषा जालान, श्री हरि सत्संग समिति रांची की बबीता जालान, एफटीएस चैप्टर रांची के अध्यक्ष अंचल किंगर सहित एकल अभियान के दक्षिण झारखंड के समिति सदस्य और पूर्णकालिक सेवाव्रती कार्यकर्ता उपस्थित थे।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *