धनबाद। ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन (ECRKU) के अपर महामंत्री मोहम्मद जियाउद्दीन ने सोमवार को धनबाद रेलवे ऑडिटोरियम के सामने स्थित ईसीआरकेयू शाखा परिसर में बैठक की। बैठक में धनबाद शाखा के विभिन्न पदधारियों ने भाग लिया।
बैठक में संगठन को मजबूत बनाने, यूनियन की गतिविधियों को प्रभावी ढंग से संचालित करने और रेल कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। कर्मचारियों के हितों से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता देते हुए उनके समाधान के लिए संगठनात्मक स्तर पर आवश्यक पहल करने पर भी विचार-विमर्श हुआ।
बैठक में उपस्थित पदधारियों ने रेल कर्मचारियों की समस्याओं को उचित मंच पर उठाने तथा उनके अधिकारों और हितों की रक्षा के लिए एकजुट होकर कार्य करने पर जोर दिया।
बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठनात्मक गतिविधियों को गति देना और रेल कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान की दिशा में सामूहिक प्रयासों को मजबूत करना रहा।
मौके पर मुहम्मद जियाउद्दीन, नेताजी सुभाष, एनके खवास, चमारी राम, सरजू, परमेश्वर कुमार, मंटू सिन्हा, विश्वजीत मुखर्जी, पीके सिंह, जितेंद्र कुमार साहू, राजेश कुमार गोप, बीके साहू, अमित कुमार, शंभू नाथ, परमेश्वर महतो, अमित कुमार, अभिषेक कुमार, बंटी कुमार सहित धनबाद शाखा के अन्य पदधारी उपस्थित थे।
हमारे साथ जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

