केरल। केरल के त्रिशूर जिले के कुन्नमकुलम से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। शुरुआत में जिसे दिल का दौरा समझकर स्वाभाविक मौत माना जा रहा था, वह दरअसल एक सोची-समझी हत्या निकली।
कुन्नमकुलम के मराथमकोड इलाके में किराए के कमरे में 41 वर्षीय मोहम्मद मुमताब मियां अपने परिवार के साथ रहते थे। वह मूल रूप से बिहार के रहने वाले थे। त्रिशूर में पिछले 8 साल से कंस्ट्रक्शन मजदूर के रूप में काम कर रहे थे।
स्थानीय लोगों को जब उनका शव मिला, तब पत्नी और परिजनों ने यह दावा किया कि उनकी मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई है।
पुलिस जब मौके पर पहुंची, तब अधिकारियों की नजर मोहम्मद मुमताब के गले पर पड़े निशानों पर पड़ी, जिससे उन्हें शक हुआ।
पुलिस ने डॉक्टरों से अपनी आशंका साझा की। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में यह साफ हो गया कि यह स्वाभाविक मौत नहीं, बल्कि गला घोंटकर की गई हत्या थी। रिपोर्ट के मुताबिक, आरोपियों ने उनका गला और मुंह दबाकर उनकी जान ली थी।
पुलिस जांच में सामने आया कि मोहम्मद मुमताब को शराब पीने की लत थी। वह अक्सर घर में झगड़ा करता था। इसी दौरान उसकी पत्नी रोशन खातून का संपर्क बिहार के ही रहने वाले 38 वर्षीय हसननान से हो गया। दोनों के बीच प्रेम संबंध बन गए।
पत्नी और उसके प्रेमी ने मिलकर मोहम्मद को रास्ते से हटाने की साजिश रची और उसकी हत्या कर दी। कुन्नमकुलम पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मृतक की पत्नी और उसके प्रेमी दोनों को हिरासत में ले लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है।
इस सनसनीखेज मामले की जांच कुन्नमकुलम के एसीपी शाजू के. अब्राहम, सीआई अनिलकुमार टी. मेप्पूली और एसआई रोहित के नेतृत्व में की गई। इस दौरान डॉग स्क्वॉड और फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए।
हमारे साथ जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

