मिसेज KMPM वोकेशनल कॉलेज में इंडक्शन मीट आयोजित

झारखंड
Spread the love

जमशेदपुर। मिसेज KMPM वोकेशनल कॉलेज में नए शैक्षणिक सत्र 2026-30 के छात्र-छात्राओं और अभिभावकों के लिए इंडक्शन मीट प्रोग्राम का सफल आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम “ड्रीम, लर्न एंड अचीव – लेट्स लर्न, ग्रो, बिल्ड टुगेदर” थीम पर आधारित था, जिसमें नए विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों ने बड़े उत्साह के साथ भाग लिया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कॉलेज की प्राचार्या डॉ. रीता कुमारी ने नए बैच का स्वागत किया और संस्थान के एकेडमिक स्ट्रक्चर, कौशल-आधारित वोकेशनल कोर्स, परीक्षा प्रणाली, अनुशासन और प्लेसमेंट अवसरों की विस्तृत जानकारी दी।

डॉ. रीता कुमारी ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल डिग्री हासिल करना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों को हुनरमंद, आत्मनिर्भर और उद्योग-योग्य (इंडस्ट्री-रेडी) बनाना है। उन्होंने अभिभावकों को भरोसा दिलाया कि कॉलेज ‘JEM फाउंडेशन’ के मार्गदर्शन में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, सुरक्षित वातावरण और सर्वांगीण विकास प्रदान करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *