अफरोज आलम
कांके। सुकुरहुटू गौशाला मैदान में कांके चैम्पियन ट्रॉफी फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल मैच रविवार को आयोजित किया गया। फाइनल मुकाबला दीपक ब्रदर्स बुढ़मू और मामा स्पॉर्टिंग रातू के बीच खेला गया। दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिला। खेल के दौरान दोनों टीमें एक दूसरे को गोल नहीं कर सकी।
इसके बाद आयोजकों ने टाइब्रेकर का सहारा लिया। इसमें मामा स्पोर्टिंग रातू की टीम 2-1 से खिताब अपने नाम की। अतिथियों ने विजेता टीम को 6 लाख रुपये का चेक व उपविजेता टीम को 4 लाख रुपए का चेक व शील्ड देकर सम्मानित किया।
इससे पूर्व आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो की धर्मपत्नी एवं झारखंड ओलंपिक संघ की वरीय उपाध्यक्ष नेहा महतो और विशिष्ट अतिथि कांके उप प्रमुख अंजय बैठा ने फुटबॉल को किक मारकर मैच का उद्घाटन किया।
विशिष्ट अतिथि के तौर पर आजसू पार्टी के केंद्रीय उपाध्यक्ष हसन अंसारी, सचिव पार्वती देवी, हरीश सिंह, अमन शाहदेव, सत्रुघ्न महतो, ऋतुराज उपस्थित रहे।
इस अवसर पर नेहा महतो ने कहा कि झारखंड प्रतिभाओं की धरती है। ग्रामीण क्षेत्रों में इस तरह की फुटबॉल प्रतियोगिता के आयोजन से स्थानीय खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलता है। युवाओं को खेल के प्रति प्रोत्साहित करना चाहिए, ताकि वे आगे चलकर क्षेत्र और जिले का नाम रोशन कर सकें।
प्रतियोगिता के सफल संचालन में आयोजन समिति के अध्यक्ष अनिल मुंडा, मुख्य संरक्षक राम कुमार दीपक, राजकुमार महतो, सचिव आलोक (विक्की), कोषाध्यक्ष अमित मुंडा, रॉकी मलिक, घनश्याम साहु की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
हमारे साथ जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

