रांची। शारदीय नवरात्रि के आगमन से पूर्व रोटरी क्लब ऑफ रांची ने रोटरी हॉल में ‘गरबा एवं डांडिया उत्सव’ का आयोजन किया। क्लब के अध्यक्ष ललित त्रिपाठी के नेतृत्व में आयोजित इस सांस्कृतिक संध्या में सदस्यों और उनके परिजनों ने पारंपरिक परिधानों में सज-धजकर बड़े उत्साह के साथ भाग लिया। बॉलीवुड और गुजराती पारंपरिक गीतों की धुनों पर डांडिया खेलते हुए सदस्यों ने पूरे माहौल को उत्सवमय बना दिया।
कार्यक्रम की सबसे शानदार और आकर्षक प्रस्तुति क्लब की महिला सदस्यों का सामूहिक गरबा एवं डांडिया नृत्य रहा। वर्षा रामसिसरिया, रीता अग्रवाल, नताशा साहू, पोर्णिका सान्याल, शिखा अग्रवाल, सुधा ढंढानिया, प्रियंका माहेश्वरी, बबीता जालान, शालिनी सिंघानिया, कविता प्रसाद, अर्चना, शालिनी भगत, सुनीता वाधवा, रश्मि अग्रवाल, पूनम छाबड़ा, निशि जायसवाल, कनिका मल्होत्रा और ऋतु सरावगी आदि ने भाग लिया।
कार्यक्रम का संगीत पक्ष अंशु बहल एवं सुषमा साबू ने संभाला, जिन्होंने अपनी सुरीली आवाज़ में गीतों की मनमोहक प्रस्तुति देकर डांडिया के माहौल में रंग भर दिया।
बच्चों की प्रस्तुति ने भी सभी का ध्यान खींचा। धनिहा लखोटिया, साम्या कश्यप, अनिका मिश्रा, मायसा कश्यप, कृतिशा मल्होत्रा, कायरा बहल, रुद्रनील सान्याल, मन्नार कौर और वान्या लखोटिया ने मंच पर अपनी नृत्य कला का प्रदर्शन कर खूब प्रशंसा बटोरी।
अध्यक्ष ललित त्रिपाठी ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि रोटरी केवल समाज सेवा का मंच नहीं है, बल्कि एक आत्मीय परिवार भी है। ऐसे सांस्कृतिक आयोजन सदस्यों और उनके परिवारों को आपस में जोड़ते हैं तथा हमारी समृद्ध परंपराओं से नई पीढ़ी को परिचित कराते हैं। यही पारिवारिक जुड़ाव हमारे सेवा कार्यों को ताकत देता है।
इस आयोजन में डॉ. उदीप लाल, डॉ. विनय ढंढानिया, डॉ. अनिर्बान सान्याल, अजय छाबड़ा, जोगेश गंभीर, भावना तनेजा, राजीव मोदी, सुरेश साबू, रमेश धरणीधरका, सुमित अग्रवाल, प्रवीण राजगढ़िया, दीपक श्रीवास्तव, जसदीप सिंह, प्रकाश सरावगी, मनीष रामसिसरिया, राज कुमार अग्रवाल, अजय दीप वाधवा, संजय वाधवा, अनिल सिंह, रेखा सिंह, अरविंद पांडेय, पवन जायसवाल, अनिल पांडेय, रजत बहल, अमित अग्रवाल, आदित्य मल्होत्रा, लोकेश साहू और एन के मखीजा सहित बड़ी संख्या में रोटरी सदस्य और उनके परिवार मौजूद रहे।
हमारे साथ जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

