
- ‘स्वच्छता‘ पर स्पेशल कवर का विमोचन
रांची। भारतीय डाक विभाग के झारखंड परिमंडल ने 9 से 15 अक्टूबर, 2026 तक मनाए जाने वाले राष्ट्रव्यापी ‘राष्ट्रीय डाक सप्ताह’ का गौरवशाली शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर 9 अक्टूबर को मुख्यालय निदेशक ने राष्ट्रव्यापी स्वच्छता आंदोलन को समर्पित ‘स्वच्छता पर विशेष आवरण’ का विमोचन किया।
डाक सप्ताह के दौरान वित्तीय समावेशन, डिजिटल साक्षरता और नागरिक-केंद्रित सेवाओं को बढ़ावा देने के लिए सात दिवसीय कार्यक्रमों की श्रृंखला आयोजित की जाएगी। इसके तहत 12 अक्टूबर को डाक टिकट संग्रहण आनंद दिवस (फिलाटेली डे) मनाया जाएगा।
वित्तीय समावेशन एवं नागरिक-केंद्रित सेवा दिवस 13 अक्टूबर को, डाक एवं पार्सल दिवस 14 अक्टूबर और प्रौद्योगिकी एवं नवाचार दिवस 15 अक्टूबर को मनाया जाएगा।
राष्ट्रीय डाक सप्ताह के दौरान आम जनता को डाक विभाग के तकनीकी विकास, नई सेवाओं और आधुनिक उत्पादों से अवगत कराने के उद्देश्य से “रिफॉर्म उत्सव” का आयोजन किया जाएगा। यह रांची में 12 अक्टूबर और चाईबासा में 14 अक्टूबर, 2026 को होगा।
हमारे साथ जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

