
उत्तर प्रदेश। लखनऊ के कृष्णा नगर इलाके के भोला खेड़ा में शुक्रवार सुबह एक सनसनीखेज घटना सामने आई। 56 वर्षीय होम गार्ड रविंद्र शंकर गुप्ता ने मोबाइल फोन चार्जिंग केबल से गला घोंटकर अपनी पत्नी और 32 वर्षीय बेटी की हत्या कर दी।
वारदात के बाद आरोपी ने खुद पुलिस को फोन कर इस घटना की जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और उसे हिरासत में ले लिया।
मृतकों की पहचान
- श्याम दुलारी (55) – पत्नी
- पूजा साहू (32) – बेटी
जानें हत्या की वजह
पुलिस पूछताछ में आरोपी रविंद्र शंकर गुप्ता ने बताया कि वह अपनी बेटी के निजी जीवन से बेहद परेशान था। उसकी बेटी की दो शादियां असफल हो चुकी थीं और वह एक अन्य व्यक्ति के साथ रिश्ते में थी। वहीं, उसकी पत्नी अपनी बेटी का समर्थन करती थी, जिसके चलते घर में अक्सर तनाव रहता था।
दक्षिण क्षेत्र के पुलिस उपायुक्त (DCP) मोहम्मद मुश्ताक ने बताया कि आरोपी द्वारा सूचना मिलने पर पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची, साक्ष्य जुटाए और मामले की जांच शुरू कर दी। दंपति की बड़ी बेटी की शिकायत पर मामला दर्ज किया जा रहा है। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, ताकि मौत के सटीक कारणों का पता लगाया जा सके। पुलिस मामले की हर पहलू से गहन जांच कर रही है।
हमारे साथ जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

