
पटना। बिहार के पूर्व मंत्री और लालू प्रसाद के पुत्र तेज प्रताप यादव ने अपनी शादी को लेकर बड़ा खुलासा किया है। रियलिटी शो ‘राइज एंड फॉल 2’ के दौरान सह-प्रतिभागियों राज ग्रोवर और निहारिका तिवारी से उन्होंने बातचीत की। अपनी निजी जिंदगी और शादी टूटने की वजहों पर बेबाक बात की।
शादी के शुरुआती दिनों को याद करते हुए तेज प्रताप यादव ने कहा, “नई-नई शादी हुई थी। तीन महीने में लड़ाई-झगड़ा शुरू हो गई। हम कुछ और थे, वो कुछ और थी। प्रेशर में शादी कर लिए थे हम लोग।
उन्होंने बताया कि रोज-रोज के झगड़ों और चिल्लाहट से तंग आकर उनका मन अपने घर जाने का भी नहीं करता था। कई बार वह अपने दोस्तों के घर या अन्य जगहों पर जाकर वक्त बिताया करते थे।
तेज प्रताप ने अपनी पूर्व पत्नी के साथ जीवनशैली में बड़े अंतर का जिक्र करते हुए कहा कि मैं सुबह छह-सात बजे पूजा करता था, तो उसको वो पसंद नहीं था। बोली— पूजा मत करो।
तेज प्रताप ने आरोप लगाया कि उनकी पत्नी सुबह चार-पांच बजे तक पार्टियां करती थीं, जो उनके रहन-सहन से पूरी तरह अलग था।
बातचीत के दौरान तेज प्रताप ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने अपनी पत्नी को किसी पुराने पुरुष मित्र से बात करते देखा था।
उन्होंने कहा, ‘मैं बेडरूम में एंटर कर रहा था, तो वो किसी लड़के से चैट कर रही थी। उसका कोई पुराना बॉयफ्रेंड था, उससे पूरा चैट कर रही थी। ‘लव यू’ लिख रही थी, फिर सुबह हार्ट भेज रही थी।’
तेज प्रताप ने यह भी दावा किया कि उन्होंने झगड़ों के दौरान चुपके से वीडियो रिकॉर्ड कर लिए थे, जिन्हें अब अदालत में बतौर सबूत पेश किया गया है। उन्होंने कहा, “जब-जब वो लड़ाई करती थी, तब-तब मैं चुपके से उसका वीडियो बना लेता था। वो हमारा एविडेंस हो गया, जिसको मैंने कोर्ट में लाया है।”
हमारे साथ जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

