सरकार की गलत नीतियों का खामियाजा नौजवान भुगत रहे : जयराम महतो

झारखंड
Spread the love

लक्ष्मी सिंह

पलामू। जेएलकेएम प्रमुख जयराम महतो मंगलवार को हुसैनाबाद पहुंचे। गम्हरिया में कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। कार्यक्रम में हुसैनाबाद, हरिहरगंज, छतरपुर और मेदिनीनगर सहित कई क्षेत्रों से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और युवा शामिल हुए।

सभा को संबोधित करते हुए जयराम महतो ने कहा कि झारखंड गठन के 26 वर्ष हो चुके हैं, लेकिन राजनेताओं की विफलता और अधिकारियों की गलत कार्यशैली के कारण राज्य का अपेक्षित विकास नहीं हो पाया है।

झारखंड में खनिज संपदा का विशाल भंडार है, जिसे दूसरे राज्यों में भेज दिया जाता है। हालांकि, यहां के युवाओं को रोजगार नहीं मिल पाता और उन्हें पलायन करना पड़ता है।

श्री महतो ने कहा कि राज्य की दशा-दिशा बदलने, युवाओं को रोजगार देने, किसानों को सुविधा उपलब्ध कराने तथा शिक्षा, चिकित्सा और सिंचाई की समस्याओं को दूर करने के लिए जेएलकेएमको मजबूत करना होगा। झारखंड सरकार की गलत नीतियों का खामियाजा यहां के नौजवान भुगत रहे हैं।

कार्यकर्ताओं से उन्होंने सभी प्रखंडों में लोकतांत्रिक तरीके से धरना-प्रदर्शन करने का आह्वान किया। कहा कि हुसैनाबाद की जनता ने जो प्यार दिया है, उसके लिए आभारी हूं। यह एक शुरुआत है। हम सबको मिलकर नए झारखंड का निर्माण करना है।

इस दौरान पंचायत सचिवालय सहायकों, एनपीयू के छात्रों के शिष्टमंडल सहित कई संगठनों ने उन्हें मांग पत्र सौंपा, जिस पर जयराम महतो ने विधानसभा सत्र में मामला उठाने का आश्वासन दिया।

मौके पर जेएलकेएम की वरिष्ठ नेत्री आइसा किन्नर, नितेश तिवारी, अमरजीत यादव, मुबारक अंसारी, सोनू पटेल सहित हजारों कार्यकर्ता मौजूद थे।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *