
हजारीबाग। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB), प्रमंडलीय कार्यालय हजारीबाग ने अवैध भूमि हस्तांतरण और दाखिल-खारिज मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एसीबी की विशेष छापेमारी टीम ने 7 अक्टूबर, 2026 को कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को हिरासत में लिया, जिन्हें विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।
ये हैं तीनों आरोपी
गिरफ्तार किए गए आरोपी में विश्वेश्वर प्रजापति (68 वर्ष, पिता- स्व. महावीर प्रजापति), शंकर प्रजापति (62 वर्ष, पिता- स्व. महावीर प्रजापति), रामगति गुप्ता उर्फ रामगति प्रसाद (61 वर्ष, पिता- स्व. रामेश्वर साव) शामिल हैं। तीनों आरोपी नयाखाप टोला मुकुन्दगंज, थाना- मुफ्फसिल, जिला- हजारीबाग के निवासी हैं। क्या है पूरा मामला
यह मामला हजारीबाग एसीबी थाना कांड (संख्या 11/25, दिनांक 25.09.2025) से जुड़ा है। आरोपियों पर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 और भारतीय दंड विधान (IPC) की विभिन्न धाराओं (420, 467, 468, 471, 120B) के तहत मामला दर्ज किया गया था।
आरोप है कि तत्कालीन अंचलाधिकारी (CO), अंचल निरीक्षक (CI), राजस्व उपनिरीक्षक और स्थानीय भू-माफियाओं की मिलीभगत से वन भूमि, सरकारी जमीन और गैरमजरुआ खास किस्म जंगल भूमि को अवैध तरीके से हासिल किया गया, उसकी खरीद-बिक्री की गई। गलत तरीके से दाखिल-खारिज (म्यूटेशन) कराया गया।
इनकी हो चुकी है गिरफ्तारी
इस मामले में पूर्व में भी संलिप्त तत्कालीन अंचलाधिकारी, अन्य सरकारी अधिकारियों, भू-माफियाओं, क्रेताओं और विक्रेताओं को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है।
हमारे साथ जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

