
पिठोरिया। कांके स्थित नीरजा सहाय डीएवी में अर्धवार्षिक परीक्षा के उपरांत अभिभावक-शिक्षक बैठक का आयोजन किया गया। इसमें अभिभावकों की शत-प्रतिशत उपस्थिति रही। बैठक में विद्यार्थियों के परीक्षा परिणाम, विषयवार प्रगति, कठिनाइयों, रुचि एवं प्रतिभा पर शिक्षकों और अभिभावकों ने चर्चा की। विद्यार्थियों के व्यवहार, अनुशासन, नियमितता एवं सामाजिक कौशल के विकास पर भी विशेष जोर दिया गया।
विद्यालय की प्राचार्या किरण यादव ने कहा कि अभिभावक-शिक्षक संवाद विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास की मजबूत आधारशिला है। विद्यालय और अभिभावक के निरंतर सहयोग से विद्यार्थियों की प्रतिभा को सही दिशा देने तथा उनकी कठिनाइयों का समय रहते समाधान करने में सहायता मिलती है।
इस अवसर पर विद्यार्थियों एवं अभिभावकों के स्वास्थ्य और सामाजिक उत्तरदायित्व को ध्यान में रखते हुए स्वैच्छिक रक्तदान, निःशुल्क नेत्र जांच एवं दंत परीक्षण शिविर आयोजित किए गए। रिम्स के रक्तदान शिविर में डॉ. उमेश कुमार सिंह और उनकी टीम की देख-रेख में शिक्षकों एवं अभिभावकों ने रक्तदान किया।
शार्प साइट आई हॉस्पिटल के डॉ. प्रदीप चंद दुबे एवं उनकी टीम ने नेत्र जांच की, जबकि हैप्पी टूथ डेंटल क्लिनिक की डॉ. सुकीर्ति एवं उनकी टीम ने दांतों व मसूड़ों की जांच कर आवश्यक परामर्श दिया।
इस अवसर पर विद्यालय में कौशल बोध से संबंधित प्रदर्शनी का भी आयोजन किया गया था। कार्यक्रम ने विद्यालय और अभिभावकों के बीच बेहतर संवाद, सहयोग तथा विद्यार्थियों के शैक्षणिक एवं स्वास्थ्य संबंधी विकास के प्रति साझा प्रतिबद्धता को मजबूत किया।
हमारे साथ जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

