रविदास समाज के अपमान पर FIR की मांग, कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी

झारखंड
Spread the love

रांची। झारखंड प्रदेश गुरु रविदास महासभा के प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेश अध्यक्ष श्री दीपक कुमार रवि के नेतृत्व में अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति थाना, रांची में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। मामला 28 सितंबर 2026 को लोहरदगा के कुडू प्रखंड मैदान में आयोजित JLKM की राजनीतिक सभा के दौरान रविदास समाज के खिलाफ कथित जातिसूचक एवं अपमानजनक भाषा के प्रयोग से जुड़ा है।

महासभा ने पुलिस को घटना से संबंधित वीडियो व डिजिटल साक्ष्य पेन ड्राइव के जरिए सौंपते हुए मामले की निष्पक्ष जांच और दोषी व्यक्ति पर तत्काल FIR दर्ज कर कठोर कानूनी कार्रवाई करने का आग्रह किया है।

प्रदेश अध्यक्ष दीपक कुमार रवि, महासचिव दीपक राम और प्रदेश महासचिव प्रदीप रवि ने स्पष्ट किया कि समाज के सम्मान और संवैधानिक अधिकारों से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। यदि प्रशासन ने समयबद्ध कार्रवाई नहीं की, तो महासभा सड़क पर उतरकर जोरदार लोकतांत्रिक आंदोलन करेगी।

प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश अध्यक्ष दीपक कुमार रवि, महासचिव दीपक राम, प्रदेश महासचिव प्रदीप रवि, रंजीत राम और संदीप राम समेत कई सामाजिक प्रतिनिधि शामिल थे।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d4743

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *