
जमशेदपुर। टाटा स्टील ज़ोलॉजिकल पार्क ने जमशेदपुर वन प्रभाग के संयुक्त तत्त्वावधान में आयोजित सप्ताहव्यापी ‘वन्यजीव सप्ताह 2026’ का रविवार को चिड़ियाघर परिसर में समापन हो गया। इस आयोजन में वन्यजीव संरक्षण और पर्यावरण जागरुकता के प्रति एकजुटता दिखाते हुए विद्यार्थियों, शिक्षकों, अभिभावकों, वन अधिकारियों, चिड़ियाघर कर्मियों और प्रकृति प्रेमियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
वन्यजीव सप्ताह का शुभारंभ 30 सितंबर को कक्षा 9वीं से 12वीं तक के छात्रों के लिए ‘ऑन-द-स्पॉट’ निबंध लेखन प्रतियोगिता के साथ हुआ था। इसके बाद 1 से 4 अक्टूबर तक विभिन्न ज्ञानवर्धक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला आयोजित की गई।
इस सप्ताह के मुख्य आकर्षणों में कक्षा 10वीं से 12वीं के छात्रों के लिए वन्यजीव एवं जैव विविधता पर प्रश्नोत्तरी (क्विज़) कार्यक्रम, औपचारिक उद्घाटन समारोह व वॉकथॉन, “जलवायु परिवर्तन और मानव-वन्यजीव सहअस्तित्व” विषय पर अंतर-स्कूल वाद-विवाद प्रतियोगिता और ऑन-द-स्पॉट चित्रकला (पेंटिंग) प्रतियोगिता शामिल रही। चित्रकला प्रतियोगिता में 32 स्कूलों के लगभग 600 विद्यार्थियों ने अपनी कलात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
दोपहर 1.30 बजे से 2.30 बजे तक आयोजित समापन समारोह में झारखंड सरकार के झारखंड जैव विविधता बोर्ड के अध्यक्ष विश्वनाथ शाह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। टाटा स्टील ज़ोलॉजिकल सोसाइटी के सचिव कैप्टन अमिताभ विशिष्ट अतिथि और प्रमंडलीय वन अधिकारी सबा आलम अंसारी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम में टाटा ज़ू के निदेशक डॉ. नईम अख्तर भी मौजूद थे।
समारोह की शुरुआत राष्ट्रगान के साथ हुई। इसके बाद मंच पर उपस्थित अतिथियों का पौधे भेंट कर स्वागत किया गया। बायोलॉजिस्ट-सह-शिक्षा अधिकारी और कार्यक्रम समन्वयक डॉ. सीमा रानी ने स्वागत किया। सप्ताहभर आयोजित गतिविधियों की रिपोर्ट प्रस्तुत की। इसके पश्चात विशिष्ट अतिथि और मुख्य अतिथि ने सभा को संबोधित किया।
समारोह के दौरान निबंध लेखन, क्विज़, वाद-विवाद और चित्रकला प्रतियोगिताओं का मूल्यांकन करने वाले निर्णायक मंडल के सदस्यों को सम्मानित किया गया। चित्रकला प्रतियोगिता के प्रारंभिक दौर का निर्णय सोमनाथ चौधरी और माणिक साव द्वारा तथा अंतिम निर्णय जमशेदपुर स्कूल ऑफ आर्ट्स के वरिष्ठ कलाकार कृष्णा शरण महतो द्वारा किया गया। टाटा ज़ू प्रबंधन द्वारा मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथि को भी स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।
समारोह के अंत में टाटा स्टील ज़ोलॉजिकल पार्क के क्यूरेटर डॉ. संजय कुमार महतो ने धन्यवाद प्रस्तुत किया। उन्होंने अतिथियों, प्रतिभागी विद्यालयों, अभिभावकों, वन अधिकारियों एवं चिड़ियाघर की पूरी टीम का आभार व्यक्त किया। चिड़ियाघर के अधिकारियों ने कहा कि युवाओं को प्रकृति और वन्यजीव संरक्षण से जोड़ना बेहद आवश्यक है और वन्यजीव सप्ताह इस जागरूकता को फैलाने का एक मजबूत मंच बना हुआ है।
चित्रकला प्रतियोगिता के परिणाम
प्राइमरी श्रेणी (नर्सरी – कक्षा 1) – विषय : “मेरा पसंदीदा जानवर”
प्रथम : श्रीहनी बेहरा (एसडीएसएम)
द्वितीय : अनुष्का साहू (शिक्षा निकेतन, टेल्को)
तृतीय : अमयरा राज (तारापोर स्कूल)
सांत्वना पुरस्कार : अद्रित हालदार (केपीएस कदमा)
जूनियर श्रेणी (कक्षा 2 – 5) – विषय : “जंगल में जीवन”
प्रथम : आरव सिंह (चित्रकला मंदिर)
द्वितीय : आनंदिता राज (केरल पब्लिक स्कूल, गम्हरिया)
तृतीय : रौनक कुमार (जमशेदपुर पब्लिक स्कूल)
सांत्वना पुरस्कार : दिव्यांशी साहू (हिल टॉप स्कूल, टेल्को)
मिडिल श्रेणी (कक्षा 6 – 8) – विषय : “जानवर और उनके आवास”
प्रथम : वैष्णवी रजक (केरल पब्लिक स्कूल, बर्मामाइंड्स)
द्वितीय : आयुष रंजन (हिल टॉप स्कूल, टेल्को)
तृतीय : यश कुमार महतो (जुस्को स्कूल, कदमा)
सांत्वना पुरस्कार : सौम्या दासशर्मा (जुस्को स्कूल, साउथ पार्क)
सीनियर श्रेणी (कक्षा 9 – 10) – विषय: “वन्यजीवों के साथ सहअस्तित्व : संतुलन बनाना”
प्रथम : खुशी (जमशेदपुर पब्लिक स्कूल)
द्वितीय : अनुभव कुमार (सबुज कल्याण पब्लिक स्कूल)
तृतीय : वैभवी (डीएवी बिष्टुपुर)
सांत्वना पुरस्कार : अनुष्का महतो (हिल टॉप स्कूल, टेल्को)
हमारे साथ जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

