रिनपास में कांग्रेस का अनिश्चितकालीन धरना शुरू, रखीं ये मांगें

झारखंड
Spread the love

  • आउटसोर्सिंग कंपनियों के भ्रष्टाचार और अवैध वसूली के खिलाफ खोला मोर्चा

अफरोज आलम

कांके। कांग्रेस पार्टी ने रिनपास में अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है। संस्‍थान में व्याप्त कथित भ्रष्टाचार, अनियमितताओं और आउटसोर्सिंग एजेंसियों द्वारा बहाली के नाम पर की जा रही अवैध वसूली के विरोध में आंदोलन किया जा रहा है। रांची जिला कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग के जिलाध्यक्ष महेश कुमार मनीष और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव मदन कुमार महतो के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने रिनपास के प्रभारी निदेशक को 7 सूत्री मांगों का ज्ञापन सौंपा।

रिक्त है स्थायी निदेशक का पद

कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि संस्थान में पिछले 19 वर्षों से स्थायी निदेशक का पद रिक्त पड़ा हुआ है। शीर्ष प्रशासनिक नेतृत्व नहीं होने के कारण संस्थान की व्यवस्था चरमरा गई है। आउटसोर्सिंग एजेंसियों द्वारा मनमानी व वित्तीय गड़बड़ियां की जा रही हैं।

कंपनियों और कर्मियों पर आरोप

ज्ञापन में मैनपावर और सफाई का जिम्मा संभाल रही एजेंसियों पर गंभीर अनियमितताओं के आरोप लगाए गए हैं। सैनिटेशन का काम देख रही एजेंसी ‘बजरंग इंडस्ट्रीयल सिक्योरिटी’ पर फर्जी दस्तावेजों और अनुभव प्रमाण पत्रों के आधार पर टेंडर हासिल करने का आरोप है। साथ ही, प्रतिदिन सफाई सामग्री की राशि में ₹39,000 की अनावश्यक बढ़ोतरी कर निविदा लेने का दावा किया गया है।

सफाईकर्मियों से लाखों की उगाही

आरोप के अनुसार, सैनिटेशन एजेंसी के प्रतिनिधि बजरंग महतो और मैनपावर एजेंसी ‘सामानता सिक्योरिटी’ के लिपिक सवेतांश कुमार ने 1 से 25 सितंबर के बीच लगभग 50 महिला व पुरुष सफाईकर्मियों से नौकरी के नाम पर ₹50,000 से ₹80,000 प्रति व्यक्ति वसूले हैं।

काम कराने के बाद कर्मियों को निकाला

जिन सफाईकर्मियों से नकद राशि ली गई थी, उनसे 1 से 29 सितंबर तक कार्य कराने, वर्दी देने और हाजिरी दर्ज करने के बाद 30 सितंबर को अचानक काम से हटा दिया गया।

कंपनी पर कार्रवाई की मांग

ज्ञापन में कहा गया कि मैनपावर एजेंसी ‘सामानता सिक्योरिटी एंड इंटेलिजेंस सर्विस प्राइवेट लिमिटेड’ को झारखंड सरकार द्वारा पहले ही काली सूची (ब्लैकलिस्ट) में डाला जा चुका है। फिर भी वह रिनपास में कार्यरत है। इसके संचालक उदय कुमार सिंह और लिपिक पर नर्स और वार्ड अटेंडेंट की बहाली के नाम पर ₹2 लाख से ₹2.5 लाख तक वसूलने का आरोप है।

कांग्रेस पार्टी की मुख्य 7 सूत्री मांगें

रिनपास में पिछले 19 वर्षों से खाली पड़े स्थायी निदेशक के पद पर शीघ्र पारदर्शी नियुक्ति की जाए।

‘बजरंग इंडस्ट्रियल सिक्योरिटी’ की निविदा की उच्च स्तरीय जांच कर उसे तत्काल रद्द किया जाए।

अवैध वसूली में शामिल बजरंग महतो और सवेतांश कुमार पर प्राथमिकी (एफआईआर) दर्ज कर पीड़ितों का पैसा वापस कराया जाए।

30 सितंबर को निकाले गए सभी पीड़ित सफाईकर्मियों को तुरंत काम पर वापस लिया जाए।

काली सूची में दर्ज ‘सामानता सिक्योरिटी’ को रिनपास से तुरंत बेदखल किया जाए।

नर्स और वार्ड अटेंडेंट बहाली के नाम पर हुई लाखों की उगाही की उच्च स्तरीय जांच कराई जाए।

संस्थान की प्रशासनिक और वित्तीय गतिविधियों में पूर्ण पारदर्शिता सुनिश्चित की जाए।

मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन

कांग्रेस पार्टी ने धमकी दी है कि जब तक इन मुद्दों पर ठोस कार्रवाई नहीं होती, तब तक यह अनिश्चितकालीन धरना जारी रहेगा। धरना प्रदर्शन में प्रदेश सचिव मदन कुमार महतो, प्रखंड सचिव सीताराम मुंडा, अशोक वर्मा, लाल मुंडा, नरेश महतो, नसीब लाल महतो, बुधनी मुंडा, लालमणि देवी, सिकंदर महतो और बिरसा मुंडा सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *