Good News : अब 5 किलो के गैस सिलेंडर पर भी मिलेगी सब्सिडी, इन्‍हें होगा फायदा

नई दिल्ली देश
Spread the love

नई दिल्‍ली। बढ़ती महंगाई के बीच एक अच्‍छी खबर बाई है। सरकार ने घरेलू गैस उपभोक्ताओं के लिए एक अहम फैसला लेते हुए 5 किलोग्राम वाले छोटे गैस सिलेंडरों पर भी आनुपातिक (प्रोपोर्शनट) आधार पर सब्सिडी देने का प्रावधान किया है। सरकार के इस कदम से कम आय वाले परिवारों, छात्रों, प्रवासी श्रमिकों और किराए पर रहने वाले लोगों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

वर्तमान में सरकार 14.2 किलोग्राम के बड़े सिलेंडर पर सब्‍स‍िडी दे रही है। इसकी तुलना में 5 किलो का छोटा सिलेंडर खरीदना उन लोगों के लिए आसान होता है, जो एकमुश्त अधिक राशि खर्च करने में असमर्थ हैं।

केंद्र सरकार प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को 14.2 किलो वाले घरेलू सिलेंडर पर ₹300 की जो सब्सिडी देती है। वही लाभ अब 5 किलो वाले सिलेंडर पर भी आनुपातिक रूप से लागू होगा।

सरकार ने वित्त वर्ष 2026-27 के लिए इस सब्सिडी योजना को जारी रखने का फैसला किया है, जिस पर कुल ₹12,001 करोड़ खर्च किए जाएंगे।

यह योजना मुख्य रूप से दैनिक वेतन भोगी मजदूरों, प्रवासी श्रमिकों, किराएदारों, छात्रों, कम आय वाले परिवारों और अकेले रहने वाले लोगों के लिए बेहद फायदेमंद है। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को इसका लाभ मिलेगा।

उज्ज्वला योजना के तहत कनेक्शन प्राप्त करने के लिए आवेदक महिला की आयु कम से कम 18 वर्ष होनी चाहिए। घर में पहले से कोई एलपीजी कनेक्शन नहीं होना चाहिए। आवेदन के लिए आधार, राशन कार्ड, बैंक खाता विवरण और पासपोर्ट साइज फोटो जैसे दस्तावेज जरूरी हैं।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *