
- शिक्षा विभाग अपने डीडीओ के डिजिटल सिग्नेचर को समय पर एप्रूवल नहीं दे सका
रांची। बिना तैयारी के वेतन निकासी की व्यवस्था से शिक्षकों की तनख्वाह रुक गई है। शिक्षा विभाग अपने डीडीओ के डिजिटल सिग्नेचर को समय पर एप्रूवल नहीं दे सका। इससे शिक्षकों की परेशानी बढ़ गई है।
जानकारी के मुताबिक 25 अगस्त के वित्त विभाग के आदेश के अनुपालन में शिक्षा विभाग के द्वारा समय पर तैयारियां पूरी नहीं की गई। इसके कारण राज्य के एक दो जिलों को छोड़कर सभी जिलों में सितंबर माह का मासिक वेतन कोषागार में प्रस्तुत नहीं किया जा सका, जबकि 30 सितंबर माह का अंतिम कार्यदिवस था।
ऐसे में समय पर शिक्षकों का वेतन भुगतान सम्भव नहीं हो रहा। वित्त सचिव ने 30 जुलाई के एक आदेश द्वारा सभी विभागीय प्रधान को यह निर्देशित था कि माह के अंतिम बैंक कार्य दिवस को कर्मियों का वेतन भुगतान किया जाना सुनिश्चित किया जाए।
वित्त विभाग द्वारा 24 अगस्त को ई वाउचर प्रणाली की नई व्यवस्था से ही एक सितंबर के बाद कोषागार से विपत्रों के भुगतान का आदेश दिया गया। इसके अनुसार सभी निकासी एवं व्ययन पदाधिकारियों का डिजिटल सिग्नेचर को विभाग स्तर से अप्रूव किया जाना है।
विभाग स्तर से एप्रूवल के बाद इसे वित्त विभाग से भी अप्रूव होना होगा। हालांकि, शिक्षकों के स्थापना के निकासी एवं व्ययन पदाधिकारियों का डिजिटल सिग्नेचर लगभग पंद्रह दिनों से विभाग द्वारा अधिकृत मेकर और चेकर के स्तर पर लंबित है। इस कारण मासिक विपत्रों को कोषागार में प्रस्तुत नहीं किया जा सका है।
अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष अनूप केसरी, महासचिव राम मूर्ति ठाकुर, उपाध्यक्ष दीपक दत्ता और संगठन महामंत्री असदुल्लाह आदि ने शिक्षा सचिव से मांग की है कि जल्द ही डीडीओ के डिजिटल सिग्नेचर को एप्रूवल दिलाई जाए या नई व्यवस्था से विपत्रों के पारित होने की तिथि को विस्तारित की जाए।
संघ का कहना है कि अक्टूबर माह के पूर्वार्द्ध में ही दुर्गा पूजा है। ऐसे में वेतन भुगतान में विलंब की स्थिति अपेक्षित नहीं कही जा सकती।
हमारे साथ जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

