
विश्वजीत कुमार रंजन
गढ़वा। जिले के मेराल प्रखंड अंतर्गत बंका खुंधरा गांव में रविवार को रेलवे लाइन के समीप रेल चलाओ संघर्ष समिति के बैनर तले ग्रामीणों ने आंदोलन किया। इसमें आसपास के विभिन्न गांवों से ग्रामीणों ने हिस्सा लिया। आंदोलन के दौरान मेराल से राजहरा, दवनकारा, बंजारी, कैलान, भवनाथपुर होते हुए चोपन तक यात्री ट्रेन सेवा बहाल करने की मांग उठायी गयी।
ग्रामीणों ने कहा कि इस रेलखंड के पुनः चालू होने से गढ़वा जिले के मेराल, भवनाथपुर सहित आसपास के दर्जनों गांवों के लोगों को आवागमन की बेहतर सुविधा मिलेगी। बड़ी संख्या में ग्रामीणों, मजदूरों, विद्यार्थियों और व्यापारियों को वर्तमान में आवागमन के लिए सड़क मार्ग पर निर्भर रहना पड़ता है। रेल सेवा शुरू होने से क्षेत्र के लोगों को कम खर्च में आवागमन की सुविधा उपलब्ध हो सकेगी तथा स्थानीय स्तर पर रोजगार और व्यापार को भी बढ़ावा मिलेगा।
आंदोलन के दौरान ग्रामीणों ने रेल सेवा के साथ-साथ प्रमुख स्थानों पर ट्रेन के ठहराव की व्यवस्था करने और आवश्यकतानुसार स्टेशन निर्माण कराने की मांग भी रखी। समिति के संयोजक सतीश कुमार यादव ने कहा कि रेल सेवा बहाली क्षेत्र की लंबे समय से चली आ रही प्रमुख मांग है। जब तक इस दिशा में ठोस पहल नहीं होती, संघर्ष समिति ग्रामीणों को एकजुट कर आंदोलन जारी रखेगी।
कार्यक्रम के आयोजक चंदन पासवान के अलावा दवनकारा से अध्यक्ष कुंदन विश्वकर्मा, व्यवस्थापक नवल विश्वकर्मा, पूर्व मुखिया बबलू सिंह, राजबंधा से समाजसेवी नरेश सिंह, दवनकारा से ददई पासवान, जितेंद्र विश्वकर्मा, मंटू विश्वकर्मा, शनिदेवल, रामप्यारी राम, सुरेंद्र सिंह, तारकेश्वर मेहता, रघुनाथ बियार, श्रवण कुमार ठाकुर, अशोक चौधरी, मनोज विश्वकर्मा, विजय यादव, उमेश यादव, अखिलेश गुप्ता, जयकिशोर राम, सूर्यमल साव, जितेंद्र सिंह, दीनानाथ विश्वकर्मा, अजय सिंह, सत्यम पासवान, गौतम विश्वकर्मा समेत सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे।
हमारे साथ जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

