जेएलपीएस ने हुसैनाबाद में रोजगार मेला का किया आयोजन 

झारखंड
Spread the love

  • उमड़ी युवाओं की भीड़, 1100 ने कराया रजिस्ट्रेशन

लक्ष्मी सिंह

पलामू। हुसैनाबाद प्रखंड कार्यालय परिसर में जेएसएलपीएस ने शुक्रवार को रोजगार मेला लगाया। इसमें युवाओं की भारी भीड़ उमड़ी। करीब 1100 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया। तकनीकी और गैर-तकनीकी क्षेत्र की 15 कंपनियों ने युवाओं के साक्षात्कार लिए।

रोजगार मेले का उद्घाटन विधायक संजय कुमार सिंह यादव, प्रखंड प्रमुख राजकुमारी देवी और जेएसएलपीएस की जिला कार्यक्रम प्रबंधक अनिता केरकेट्टा ने संयुक्त रूप से किया।

इस दौरान विधायक ने कहा कि रोजगार की तलाश में बड़ी संख्या में युवा और मजदूर दूसरे राज्यों का रुख करते हैं। बाहर जाने के दौरान कई लोगों को ठगी और शोषण का सामना करना पड़ता है। ऐसे में युवाओं को सुरक्षित और संगठित क्षेत्र में रोजगार उपलब्ध कराना जरूरी है।

प्रखंड प्रमुख राजकुमारी देवी ने कहा कि ग्रामीण और सुदूर क्षेत्र के युवाओं को उनके घर के करीब रोजगार की जानकारी और अवसर मिलना महत्वपूर्ण पहल है।

जिला प्रबंधक स्किल्स एंड जॉब नवल किशोर ने बताया कि दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना के तहत आयोजित मेले में टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स, होंडा, इंडो आईआईएम समेत अपैरल सेक्टर की कंपनियां शामिल हुईं।

पांचवीं कक्षा से स्नातक तक की योग्यता रखने वाले अभ्यर्थियों ने भाग लिया। चयनित युवाओं को जेएसएलपीएस के माध्यम से संबंधित कंपनियों तक भेजा जाएगा। बाहर रोजगार के लिए जाने वाले युवाओं की सहायता और निगरानी के लिए बेंगलुरु और रेवाड़ी में माइग्रेशन सपोर्ट सेंटर भी संचालित किए जा रहे हैं।

मौके पर राजद प्रखंड अध्यक्ष सुदेश्वर राम, मुखिया श्रवण राम, जिला प्रबंधक नवल किशोर राजू, प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक अंजनी कुमार, सुरेंद्र कुमार सहित अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद थे।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *