सरला बिरला विश्वविद्यालय में मनी पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती

झारखंड
Spread the love

रांची। सरला बिरला विश्वविद्यालय में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 110वीं जयंती 25 सितंबर को मनायी गयी। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में एसबीयू के महानिदेशक प्रो गोपाल पाठक ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जीवनी से सीख लेने का आह्वान करते हुए उनकी ईमानदारी और सादगी की चर्चा की।

प्रो पाठक ने पंडित जी की जीवनी को ही अपने आप में दर्शन करार देते हुए कहा कि अंत्योदय और एकात्म मानववाद का उनका सिद्धांत अतुलनीय और आज के संदर्भ में भी व्यावहारिक है।

कुलपति प्रो सी जगनाथन ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के संघर्षशील व्यक्तित्व पर बात करते हुए समाज और देश के प्रति उनके समर्पण को अविस्मरणीय बताया। अंत्योदय पर विचार प्रकट करते हुए उन्होंने कहा कि इससे सेवा की भावना का विकास होता है।

कार्यक्रम में कुलसचिव प्रो श्रीधर दंडीन, प्रो वी के सिंह एवं अमित चरण ने भी दीनदयाल उपाध्याय की जीवनी और उनके दृष्टांतों पर अपना विचार प्रस्तुत किया।

इस अवसर पर विवि परिवार के सभी शिक्षकों और शिक्षकेत्तर कर्मचारियों ने दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

सरला बिरला विश्वविद्यालय के प्रतिकुलाधिपति बिजय कुमार दलान एवं राज्यसभा सांसद सह निदेशक, प्लानिंग एंड डेवलपमेंट डॉ प्रदीप कुमार वर्मा ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जन्म जयंती के अवसर पर उन्हें श्रद्धांजलि दी है।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *