सीआरपीएफ और रोटरी क्लब ने लगाए 1000 फलदार व छायादार पौधे

झारखंड
Spread the love

रांची। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के केंद्रीय प्रशिक्षण महाविद्यालय (दूरसंचार एवं सूचना प्रौद्योगिकी), तिरील, रांची परिसर में रोटरी क्लब ऑफ रांची के सहयोग से शुक्रवार को वृहद पौधारोपण अभियान आयोजित किया गया। अभियान के पहले चरण में 1000 फलदार एवं छायादार पौधे लगाए गए। शेष पौधे आने वाले समय में चरणबद्ध रूप से लगाए जाएंगे।

कार्यक्रम में पुलिस महानिरीक्षक (सीआरपीएफ, झारखंड सेक्टर) साकेत कुमार सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। पुलिस उप महानिरीक्षक (केंद्रीय प्रशिक्षण महाविद्यालय) राजेश कुमार सहाय और पुलिस उप महानिरीक्षक (झारखंड सेक्टर) केके पांडेय सहित वरिष्ठ अधिकारी, अधीनस्थ अधिकारी एवं जवानों ने सक्रिय भागीदारी की।

इस अवसर पर रोटरी क्लब ऑफ रांची के अध्यक्ष ललित त्रिपाठी ने कहा कि पौधा लगाना पहला कदम है। असली जिम्मेदारी उसे बड़ा करना है। सीआरपीएफ जैसे अनुशासित संस्थान के साथ मिलकर यह सुनिश्चित किया जाएगा कि लगाए गए पौधों का नियमित संरक्षण हो।

इस अवसर पर रोटरी क्लब ऑफ रांची के सदस्य भंडारी लाल, हरमिंदर सिंह, दीपक श्रीवास्तव, भावना तनेजा, अतुल अग्रवाल, पवन जायसवाल, बिनोद कुमार एवं शीतल अग्रवाल भी उपस्थित रहे।

आयोजकों ने बताया कि ऐसे अभियान पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के साथ आने वाली पीढ़ियों के लिए हरित एवं स्वच्छ वातावरण तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *