
- कुमाऊं हिमालय, उत्तराखंड में उच्च हिमालयी ट्रेकिंग अभियान
रांची। सेल की रांची इकाइयों के कर्मचारी उत्तराखंड के कुमाऊं हिमालय में लगभग 15,500 फीट की ऊंचाई पर स्थित बृज गंगा दर्रे के लिए एक चुनौतीपूर्ण उच्च हिमालयी ट्रेकिंग अभियान पर रवाना होने वाले हैं। यह अभियान 26 सितंबर से 6 अक्टूबर, 2026 तक आयोजित किया जाएगा।
अभियान का आयोजन सेल यूनिट्स स्पोर्ट्स क्लब के एडवेंचर स्पोर्ट्स विंग द्वारा किया जा रहा है। यह विंग साहसिक गतिविधियों को प्रोत्साहित करता है। सेल की रांची इकाइयों के कर्मचारियों के लिए नियमित रूप से हिमालयी ट्रेकिंग अभियानों का आयोजन करता है।
बृज गंगा दर्रा कुमाऊँ हिमालय के कठिन उच्च हिमालयी मार्गों में से एक माना जाता है। अभियान के दौरान दल 80 किलोमीटर से अधिक की दूरी पैदल तय करेगा और तीखी चढ़ाइयों एवं उतराइयों, बोल्डर व स्क्री क्षेत्रों, संकरी पर्वतीय धारों, नदी तल, बर्फीले हिस्सों और ग्लेशियर क्षेत्रों से होकर गुजरेगा।
दल आठ दिनों से अधिक समय तक आबादी वाले क्षेत्रों से दूर रहेगा। आवश्यक सामग्री अपने बैकपैक में लेकर चलेगा। ट्रेक की शुरुआत मुनस्यारी से लगभग 15 किलोमीटर दूर लिलम से होगी। प्रस्तावित मार्ग निगलानी, किल्टम, अपर मरझाली, बृज गंगा दर्रा, भुजिया खरक और दासू से होकर जाएगा।
दल के लिए विदाई समारोह 23 सितंबर को अपराह्न 4 बजे इस्पात भवन, आरडीसीआईएस, रांची के समक्ष आयोजित किया गया। इस अवसर पर कार्यपालक निदेशक (डिजिटल) दीपक जैन और अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। उन्होंने दल को शुभकामनाएं दीं।
स्वच्छ भारत मिशन की भावना के अनुरूप प्रतिभागियों ने प्राकृतिक परिवेश में कचरा न फैलाने और कोई अपशिष्ट न छोड़ने की शपथ ली। वे मार्ग में पड़ने वाले गाँवों के निवासियों के बीच स्वच्छता के प्रति जागरुकता भी बढ़ाएंगे। पूरे अभियान के दौरान सभी आवश्यक सुरक्षा सावधानियों का पालन करेंगे।
अभियान दल में शामिल
डॉ. गोलाप मोहम्मद चौधरी (दल नेता), आनंद त्रिवेदी, अबधेश प्रसाद, सुशांत दास, त्रिलोक जोशी, नीरज, अभिनव सिंह, सुश्री प्रीति कुमारी, सुश्री दिव्या सुचिता जोजो, रोहित रंजन एवं राजेश कुमार।
हमारे साथ जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

