
रांची। जेसीआई रांची का ‘एक्सपो उत्सव 2026’ 1 से 7 अक्टूबर तक रांची के मोरहाबादी मैदान में होगा। इसे लेकर 23 सितंबर को स्थानीय जेसीआई ऑफिस में पोस्टर रिलीज़ किया गया। इन पोस्टर को रांची के विभिन्न प्रतिष्ठित प्रतिष्ठानों, स्कूल, मंदिर इत्यादि जगहों पर लगाया जाएगा, ताकि आम जनता को एक्सपो की जानकारी मिल सके।
इस बार लोग क्यूआर कोड की मदद से एंट्री टिकट बुक कर सकते है। एक्सपो के दौरान जो इवेंट्स होते है, उसमें भी क्यूआर कोड से रजिस्टर कर सकते है। इस वर्ष जेसीआई एक्सपो उत्सव की 29वीं वर्षगांठ मना रहा है। इस मेले में देश विदेश के कई स्टॉल लगते हैं।
पोस्टर रिलीज़ के दौरान एक्सपो के चीफ को-ऑर्डिनेटर जेसी सीए प्रशांत पाटोदिया ने बताया कि सात दिनों के इस उत्सव में 400 स्टॉल्स लगेंगे। ये देश के विभिन्न शहरों से होंगे। एक्सपो परिसर में प्रतिदिन प्रतियोगिताएं होंगी। इसमें जूनियर मास्टरशेफ, चित्रकला, ट्रेसर हंट, तम्बोला, डॉग शो, वॉइस ऑफ़ एक्सपो, एक्सपो टैंक, डांस, योगा आदि शामिल हैं।
पोस्टर रिलीज़ में संयोजक तपिश केडिया एवं राहुल राजगारिया, अध्यक्ष सीए अभिषेक जैन, जेसीरैट चेयरपर्सन खुशबु सिंघानिया, सदस्य सिद्धार्थ जायसवाल, तरुण अग्रवाल, प्रवीण अग्रवाल शामिल थे। यह जानकारी एक्सपो के मीडिया प्रभारी वरुण जालान ने दी।
हमारे साथ जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

