संगठन, शिक्षा और संस्कार से ही समाज को मिलेगी नई दिशा : संजय सेठ

झारखंड
Spread the love

  • केसरवानी भवन के लिए जमीन मिलते ही पहली किस्त में 22 लाख देने की घोषणा
  • रांची समेत दस जिलों से जुटे सैकड़ों स्वजातीय, मेधावी विद्यार्थी व बुजुर्ग सम्मानित

सुजीत कुमार केशरी

पिठोरिया। रांची जिला केसरवानी वैश्य सभा के तत्वावधान में वृहत रांची जिला स्तरीय 11वां वैवाहिक परिचय सम्मेलन सह वार्षिक मिलन समारोह रविवार को कटहल मोड़ स्थित लालगुटवा बैंक्वेट हॉल में आयोजित किया गया। सम्मेलन में रांची जिले के विभिन्न प्रखंडों और दर्जनों गांवों के साथ गुमला, लोहरदगा, सिमडेगा और खूंटी जिले से भी केसरवानी समाज के लोग शामिल हुए। सम्मेलन में सामाजिक एकता, शिक्षा, संस्कार और समाज के विकास पर विस्तार से चर्चा हुई।

कार्यक्रम की शुरुआत सुबह नौ बजे ध्वजारोहण एवं ध्वजगान से हुई। इसके बाद अतिथियों एवं समाज के पदधारियों ने गोत्राचार्य महर्षि कश्यप मुनि के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित किया। समारोह की अध्यक्षता रांची जिला केसरवानी वैश्य सभा के जिलाध्यक्ष प्रदीप कुमार केसरी ने की।

समारोह के मुख्य अतिथि केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री सह सांसद संजय सेठ ने कहा कि केसरवानी समाज मेहनतकश, लगनशील और शिक्षित समाज है, जो शिक्षा को प्राथमिकता देता है। उन्होंने कहा कि समाज के लिए कुछ कर पाना उनके लिए सौभाग्य की बात होगी।

श्री सेठ ने घोषणा करते हुए कहा कि केसरवानी भवन के लिए जमीन की रजिस्ट्री होते ही वे और हटिया विधायक नवीन जायसवाल पहली किस्त के रूप में 22 लाख रुपये देंगे। भवन निर्माण पूरा होने तक सहयोग जारी रखने की बात भी

उन्होंने कही। समाज के लोगों से संगठित होकर समाजसेवा करने और अपनी परंपरा, संस्कृति एवं शिक्षा को आगे बढ़ाने का आह्वान किया। युवाओं को अपने कार्य और शिक्षा पर ध्यान केंद्रित करने की सलाह दी।

राज्यसभा सदस्य डॉ. महुआ माजी ने कहा कि केसरवानी समाज गोत्राचार्य ऋषि कश्यप मुनि के वंशज हैं। शिक्षा के माध्यम से समाज को आगे बढ़ाने में सभी को योगदान देना चाहिए। केसरवानी भवन के संबंध में दिए गए ज्ञापन पर उन्होंने उचित स्थान के चयन के बाद झारखंड सरकार एवं संबंधित वरीय अधिकारियों से बात कर सहयोग का आश्वासन दिया।

पूर्व मंत्री रामचंद्र केसरी ने कहा कि समाज को आगे बढ़ाने के लिए संगठन और शिक्षा दोनों को प्राथमिकता देना आवश्यक है। हटिया विधायक नवीन जायसवाल ने कहा कि ऐसे आयोजनों से समाज में एकता और संगठन मजबूत होता है। रांची महानगर भाजपा अध्यक्ष वरुण साहू ने भी शिक्षा और एकजुटता को समाज की प्रगति का आधार बताया।

समारोह के दौरान रांची नगर इकाई एवं जिला ग्राम सभा के अध्यक्ष, महामंत्री, कोषाध्यक्ष सहित विभिन्न जिलों से पहुंचे सभा के पदाधिकारियों को शॉल, माला एवं स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। समाज के 70 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं और 75 वर्ष से अधिक उम्र के पुरुषों को भी शॉल एवं माला पहनाकर सम्मानित किया गया।

मैट्रिक, इंटर एवं स्नातक परीक्षा में 70 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को मोमेंटो एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। समाज के बच्चों ने नृत्य, संगीत और एकांकी नाटक प्रस्तुत कर लोगों की खूब तालियां बटोरीं। महिला, पुरुष एवं बच्चों के लिए क्विज प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया।

समारोह में राष्ट्रीय सलाहकार सह वरीय संरक्षक तपेश्वर केसरी, संरक्षक प्रो. प्रेम सागर केसरी, हरि केसरी, डॉ. त्रिवेणी नाथ साहू, उमेश केसरी, महिला अध्यक्ष नेहा केसरी, पूजा केसरी, रंजना केसरी, मंजू चौधरी, अंजू केसरी, सुनीता टंडसी, किरण केसरी, श्वेता केसरी, कल्पना केसरी, सुरभि, रीना केसरी, सीमा केसरी, शशि केसरी, दौलत राम केसरी, कार्तिक केसरी, राधेश्याम केसरी मनीष केसरी, राधेश्याम केसरी, दिलीप केसरी, सीताराम केसरी, केदारनाथ साहू, हेमंत केसरी, शिवम केसरी, अंकित केसरी एवं आदित्य केसरी सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन महामंत्री रूपेश केसरी एवं मनीष केसरी ने किया। धन्यवाद जिला कोषाध्यक्ष रवि कुमार केसरी ने किया। अंत में जिलाध्यक्ष प्रदीप कुमार केसरी ने वंदे मातरम् एवं राष्ट्रगान के साथ सम्मेलन के समापन की घोषणा की।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *