गुरुद्वारा साहिब परिसर में श्री सुखमनी साहिब पाठ कंपटीशन कल

झारखंड धर्म/अध्यात्म
Spread the love

रांची। गुरुद्वारा श्री गुरु नानक सत्संग सभा द्वारा कृष्णा नगर कॉलोनी रातु रोड स्थित गुरुद्वारा साहिब परिसर में स्थित गुरु नानक भवन में 20 सितंबर को श्री सुखमनी साहिब जी पाठ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। यह आयोजन माता गुजरी जत्था धनबाद, साहिबजादे परिवार कानपुर (उत्तर प्रदेश) और ऑल इज वन जत्था (कैलिफोर्निया) के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है।

गुरु नानक सेवक जत्था के मनीष मिड्ढा ने बताया कि इस प्रतियोगिता में सभी आयु वर्ग की उम्र के लोग हिस्सा ले सकते हैं। अभी तक 250 से अधिक लोग अपना नामांकन करा चुके हैं। यह प्रतियोगिता सुबह 11 से दोपहर 3 बजे तक गुरु नानक भवन हाल में आयोजित होगी।

प्रतियोगिता के लिए हाल में छह अलग-अलग केबिन बनाए गए हैं, जिसमें जजों की उपस्थिति में प्रतिभागी श्री सुखमनी साहिब के पाठ से संबंधित प्रतियोगिता में भाग लेंगे।

जजों द्वारा सभी प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार स्वरूप डफल बैग, मोमेंटो एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। सत्संग सभा द्वारा सभी प्रतिभागियों के लिए चाय बिस्कुट की सेवा भी की जा रही है। कार्यक्रम को लेकर पूरी तैयारी की जा चुकी है।

सत्संग सभा के मीडिया प्रभारी नरेश पपनेजा ने बताया कि सभी प्रतिभागियों के अलग-अलग ग्रुप बनाकर उन्हें विभिन्न टाइम स्लॉट में आमंत्रित किया जाएगा। गुरुद्वारा श्री गुरु नानक सत्संग सभा, गुरु नानक भवन कमेटी, गुरु नानक बाल मंदिर स्कूल कमेटी, गुरु नानक सेवक जत्था, माता गुजरी जत्था और स्त्री सत्संग सभा के सभी सदस्य इस कार्यक्रम में सहयोग कर रहे हैं।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *