सीसीएल में ‘मानसिक स्वास्थ्य एवं कल्याण’ विषय पर कार्यशाला आयोजित

झारखंड
Spread the love

रांची। सीसीएल के मानव संसाधन विकास विभाग ने कल्याण विभाग के सहयोग से ‘मानसिक स्वास्थ्य एवं कल्याण’ विषय पर एक कार्यशाला का आयोजन किया। कार्यशाला में सीसीएल मुख्यालय एवं विभिन्न क्षेत्रों से आए अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भाग लिया।

कार्यशाला के उद्घाटन सत्र में सीसीएल के महाप्रबंधक (मानव संसाधन विकास) एमएफ हक एवं महाप्रबंधक (कल्याण) एसके ठाकुर की उपस्थिति रही। केंद्रीय मनश्चिकित्सा संस्थान की अतिथि विशेषज्ञ सुश्री रश्मि बिरुवा एवं सुश्री कल्पना टोप्पो ने प्रतिभागियों के साथ संवाद किया। मानसिक स्वास्थ्य एवं कल्याण से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण पहलुओं पर जानकारी साझा की।

कार्यशाला में विभिन्न क्षेत्रों एवं मुख्यालय से आए एसओ (एचआर) सहित 57 प्रतिभागियों ने भाग लिया। सत्र को संवादात्मक एवं सहभागितापूर्ण स्वरूप प्रदान किया गया, जिसमें प्रतिभागियों ने मानसिक स्वास्थ्य, तनाव प्रबंधन और स्वस्थ कार्य-जीवन संतुलन जैसे विषयों पर सक्रिय रूप से चर्चा की।

कार्यशाला के दौरान इस बात पर विशेष जोर दिया गया कि मानसिक स्वास्थ्य, शारीरिक स्वास्थ्य की तरह ही व्यक्ति के समग्र स्वास्थ्य एवं कार्यक्षमता का महत्वपूर्ण आधार है। कार्यस्थल पर तनाव को पहचानना, उसका प्रभावी प्रबंधन करना तथा व्यक्तिगत और व्यावसायिक जिम्मेदारियों के बीच संतुलन बनाए रखना कर्मचारियों के कल्याण के लिए आवश्यक है।

खनन उद्योग की कार्यप्रकृति को देखते हुए ऐसे कार्यक्रमों का विशेष महत्व है। खनन क्षेत्र में कार्य अक्सर चुनौतीपूर्ण एवं लक्ष्य-उन्मुख वातावरण में किया जाता है, जहां कर्मचारियों को विभिन्न परिस्थितियों में उच्च स्तर की जिम्मेदारियों का निर्वहन करना पड़ता है।

ऐसे में मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता, तनाव प्रबंधन एवं सकारात्मक कार्य वातावरण कर्मचारियों के व्यक्तिगत एवं व्यावसायिक जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *