ओखरगड़ा में आदर्श इंटरप्राइजेज इलेक्ट्रिक वाहन शोरूम का उद्घाटन

झारखंड
Spread the love

विश्वजीत कुमार रंजन

गढ़वा। जिले के मेराल प्रखंड के ओखरगड़ा पचफेड़ी मोड़ के समीप आदर्श इंटरप्राइजेज इलेक्ट्रिक वाहन शोरूम का उद्घाटन मंगलवार को स्थानीय विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी, भाजपा जिलाध्यक्ष उदय कुशवाहा एवं शोरूम के प्रोपराइटर सुबोध प्रसाद गुप्ता ने संयुक्त रूप से नारियल फोड़कर एवं फीता काटकर किया।

मौके पर विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। इलेक्ट्रिक वाहनों के उपयोग से ईंधन की खपत कम होने के साथ लोगों को आर्थिक बचत भी होगी। उन्होंने कहा कि ओखरगड़ा में इलेक्ट्रिक वाहन शोरूम खुलने से आसपास के लोगों के साथ-साथ गढ़वा, मेराल और मझिआंव क्षेत्र के लोगों को वाहन खरीदने में सुविधा मिलेगी।

शोरूम के प्रोपराइटर सुबोध प्रसाद गुप्ता ने बताया कि यहां उचित मूल्य पर फाइनेंस की सुविधा के साथ इलेक्ट्रिक वाहन उपलब्ध कराये जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि किसानों और व्यवसायियों की जरूरत को देखते हुए मालवाहक इलेक्ट्रिक वाहन भी उपलब्ध हैं, जिससे सामान ढोने में सहूलियत होगी। शोरूम में करीब 12 अलग-अलग मॉडल के इलेक्ट्रिक वाहन उपलब्ध हैं। उन्होंने बताया कि ग्राहकों की जरूरत के अनुसार विभिन्न प्रकार के इलेक्ट्रिक वाहनों की जानकारी एवं खरीद की सुविधा शोरूम में दी जा रही है।

उद्घाटन समारोह में गंगा प्रसाद अग्रवाल, बबलू तिवारी, कंचन पांडेय, अभिषेक तिवारी, सुरेश चंद्रवंशी, श्रवण गुप्ता, सुमित श्रीवास्तव, सुजीत कुमार, इन्देश पांडेय सहित कई लोग उपस्थित थे।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *