JSSC-CGL और JPSC धांधली मामले में ये दो आरोपी गिरफ्तार

झारखंड
Spread the love

रांची। झारखंड के अपराध अनुसंधान विभाग (CID) ने राज्य की दो बड़ी प्रतियोगी परीक्षाओं—JSSC-CGL और JPSC में हुई धांधली व अनियमितताओं के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

JSSC-CGL परीक्षा धांधली में पश्चिम बंगाल से दिलीप कुमार पासवान (उम्र लगभग 41 वर्ष), पिता- राजकुमार पासवान को गिरफ्तार किया गया। उसका वर्तमान पता-ईस्ट केन्दा कॉलोनी, थाना- नवकाडिया, जिला- पश्चिम वर्धमान (पश्चिम बंगाल) और स्थायी पता— ग्राम- नवकाडीह, थाना- खैरा, जिला- जमुई (बिहार) है।

आरोप है कि उसने JSSC-CGL प्रतियोगिता परीक्षा के दौरान कई अभ्यर्थियों को अनुचित लाभ पहुंचाने का काम किया था। सीआईडी ने इसे गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। 

JPSC परीक्षा मामले में कोचिंग संचालक संजीत कुमार (उम्र लगभग 38 वर्ष), पिता- सुनील कुमार सिंह को भी गिरफ्तार किया है। उसका पता-शिव भवन, कमलाकांत रोड, रातू रोड, थाना- सुखदेव नगर, जिला- रांची (झारखंड) है। 

आरोप है कि गिरफ्तार आरोपी रांची स्थित प्रसिद्ध ‘शिवांगन कोचिंग’ का संचालक है। उस पर JPSC प्रतियोगिता परीक्षा में अनुचित लाभ पहुंचाने के लिए एजेंट के रूप में कार्य करने का गंभीर आरोप है। 

दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर अदालत के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। सीआईडी इन परीक्षाओं में शामिल अन्य एजेंटों और सिंडिकेट के नेटवर्क को खंगालने में जुटी हुई है। 

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *