- सेवा सुरभि के 27वें वार्षिक विशेषांक का लोकार्पण
रांची। सेवा भारती, झारखंड के तत्वावधान में ‘सेवा सुरभि’ पत्रिका के 27वें वार्षिक विशेषांक ‘विश्वगुरु भारत’ का लोकार्पण 13 सितंबर को गुरु नानक हायर सेकेंडरी स्कूल के सभागार में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता केंद्रीय विश्वविद्यालय के कार्यकारी कुलपति सारंग मेधेकर ने की। मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा एवं मंचासीन प्रबुद्धजनों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर पत्रिका का अनावरण किया।
मुख्य अतिथि सांसद डॉ. प्रदीप वर्मा ने कहा कि भारत विश्व गुरु था। विश्व गुरु है और सदैव विश्व गुरु रहेगा। सेवा भारती लोगों में सेवा भाव जगाकर निरंतर सेवा कार्य करती है। कोविड जैसी महामारी और वैश्विक संकटों में भारत पूरे विश्व के प्रति हमेशा सहायक रहा है, जो हमारी विश्वगुरु की भूमिका को सिद्ध करता है।
सांस्कृतिक प्रस्तुति कार्यक्रम का शुभारंभ पम्पा सेन विश्वास एवं 25 सदस्यों के द्वारा गाए सामूहिक ‘वंदे मातरम’ से हुआ। इसके बाद बच्चों ने ‘शिव स्तुति’ पर मनमोहक भाव नृत्य प्रस्तुत किया। सरस्वती शिशु विद्या मंदिर की अर्चना कुमारी, ऋतिका ने सुमधुर एकल गीत गाया।
इससे पूर्व सेवा भारती के न्यासी चंद्रकांत रायपत ने अतिथि परिचय व स्वागत किया। संपादक का विशेष परिचय भी कराया। प्रांतीय उपाध्यक्ष अखिलेश्वर नाथ मिश्र ने विषय प्रवेश कराते हुए संस्था का कार्य परिचय दिया। संत जेवियर कॉलेज के हिंदी विभाग के पूर्व विभागाध्यक्ष व वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. कमल बोस ने पत्रिका का साहित्यिक परिचय रखा।
अध्यक्षीय संबोधन में सारंग मेधेकर ने कहा कि सेवा भारती हर भारतीय के मन में राष्ट्र के प्रति समर्पण भाव और सांस्कृतिक चेतना जगाती है। केवल ज्ञान से नहीं, मानवीय मूल्यों को जागृत करने की नितांत आवश्यकता है। नैतिक-सांस्कृतिक मूल्यों और सेवा भाव के द्वारा ही भारत पुनः विश्व गुरु बन सकता है।
मुख्य अतिथि ने पत्रिका की संपादक डॉ सुष्मिता पाण्डेय और बाल कलाकारों को सम्मानित किया। डॉ एचपी नारायण ने लोगों को सेवा कार्य से जुड़ने का आह्वान किया। सेवा भारती के प्रांतीय अध्यक्ष गिरीश मल्होत्रा ने धन्यवाद ज्ञापन किया। कार्यक्रम का संचालन अनुपमा सिन्हा ने किया।
हमारे साथ जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

