तकनीक बुद्धिमान हो रही, इंसान को भी समझदार होना होगा : प्रमोद अग्रवाल

झारखंड
Spread the love

  • एआई और क्लाइमेट चेंज की चिंता पर रोटरी क्लब रांची में जागरुकता कार्यक्रम

रांची। एआई और क्लाइमेट चेंज से जुड़ी संभावना और चिंता को लेकर रोटरी क्लब रांची के सभागार में जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सेवानिवृत्त आईएएस एवं कोल इंडिया के पूर्व चेयरमैन प्रमोद अग्रवाल, क्लब के अध्यक्ष ललित त्रिपाठी, सचिव शालिनी सिंघानिया और अन्य अतिथियों ने किया।

मुख्य अतिथि प्रमोद अग्रवाल ने कहा कि मानव सभ्यता की पूरी यात्रा जिज्ञासा, खोज और बदलाव की कहानी है। आग का आविष्कार हुआ तो इंसान ने अंधेरे पर विजय पाने के साथ कई खतरों से खुद को सुरक्षित किया। वहीं पहिये ने मानव सभ्यता की यात्रा को गति दी। आज एआई भी विकास की उसी यात्रा का नया अध्याय है, जो हमारी सोच, काम और जीवनशैली को तेजी से बदल रहा है।

एआई के माध्यम से कई क्षेत्रों में बड़े बदलाव संभव हैं, लेकिन इसपर अत्यधिक निर्भरता और अनियंत्रित इस्तेमाल से कई तरह की चुनौतियां भी पैदा हो सकती हैं। उन्होंने कहा कि आज तकनीक तेजी से बुद्धिमान हो रही है, ऐसे में इंसान को भी समझदार होना ही होगा।

रोटरी क्लब के अध्यक्ष ललित त्रिपाठी ने कहा कि क्लाइमेट चेंज केवल पर्यावरण का मुद्दा नहीं, बल्कि हमारे जीवन और आने वाली पीढ़ियों के भविष्य से जुड़ा सवाल है। एआई हमें समस्याओं को समझने और उनके समाधान खोजने की ताकत दे सकता है, लेकिन मशीनें अकेले पृथ्वी को नहीं बचा सकतीं। इसके लिए इंसान की सोच और आदतों में बदलाव जरूरी है।

रमेश धरनिधरका और डॉ आनंद सिन्हा को रोटरी में 40 वर्ष पूरा होने पर सम्मानित किया गया। धन्यवाद करते हुए रोटरी इमेज चेयरमैन प्रवीण राजगढ़िया ने कहा कि हम वास्तविक दुनिया से जितना जुड़े रहेंगे, उतना ही मानवीय बने रहेंगे। तकनीक हमारे जीवन को आसान बनाने का माध्यम है, लेकिन उसका इस्तेमाल एक सीमा और संतुलन के साथ होना ही बेहतर है।

कार्यक्रम में अनिल सिंह, जोगेश गंभीर, राजीव मोदी, मनोज तिवारी, रेखा सिंह, राजीव चड्ढा, रविन्द्र सिंह चड्ढा, शाहिद पाल, एनके मखीजा, अजय दीप वाधवा, सुरेश साबु, कांता मोदी, अरविन्द पांडेय, डॉ आनंद कुमार सिन्हा, पवन जायसवाल, डॉ अनिल पांडेय, अजय साबु, प्रियंका त्रिपाठी, डॉ विनय ढांढनिया, राजकुमार अग्रवाल, अतुल अग्रवाल, सुधीर मिश्रा, हर्मिंदर सिंह, अमित अग्रवाल, प्रकाश सरावगी, डॉ उदीप लाल, गौरव प्रशांत, विनय छापरिया, डॉ अभय कृष्णा सिंह, कुमुद प्रसाद साहु लोकेश साहु, डॉ अनंत कुमार, अर्श जमील उपस्थित थे।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *