रांची। बिरसा कृषि विश्वविद्यालय में आयोजित अंतर-महाविद्यालय वॉलीबॉल प्रतियोगिता ‘बिरसा वॉलीबॉल लीग–2026’ का आयोजन किया गया। बालिका वर्ग में कृषि अभियंत्रण महाविद्यालय एवं बालक वर्ग में रांची कृषि महाविद्यालय विजयी रहे।
विजयी टीमों को अधिष्ठाता कृषि डॉ डीके शाही, निदेशक छात्र कल्याण डॉ बीके अग्रवाल तथा सह अधिष्ठाता प्रो डीके रूसिया ने ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया। प्रतियोगिता का आयोजन विश्वविद्यालय के विभिन्न महाविद्यालयों के विद्यार्थियों में खेल भावना, अनुशासन, टीम भावना, नेतृत्व क्षमता और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 9-10 सितंबर को किया गया।
उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि डॉ माइकल राज एस ने कहा कि खेल में भागीदारी से जीवन में अनुशासन, समर्पण और टीम भावना का विकास होता है। उन्होंने खिलाड़ियों से पूरी निष्ठा एवं सकारात्मक सोच के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने का आह्वान किया।
समारोह के अध्यक्षता बीएयू के कुलपति डॉ सुनील चंद्र दुबे ने की। वॉलीबॉल लीग में विश्वविद्यालय के रांची कृषि महाविद्यालय, पशु चिकित्सा विज्ञान एवं पशुपालन महाविद्यालय, वानिकी महाविद्यालय और कृषि अभियंत्रण महाविद्यालय के छात्र एवं छात्राओं ने भाग लिया।
विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए खेल मैदान, खेल सामग्री, खिलाड़ियों की सुविधाएं और अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गईं।
प्रतियोगिता के आयोजन में विश्वविद्यालय के खेल एवं क्रीड़ा समन्वयक डॉ नीरज कुमार एवं डॉ मनोज बर्णवाल, महाविद्यालयों के खेल प्रभारी डॉ मिंटू जॉब, डॉ राजू प्रसाद, डॉ ज्योतिष केरकेट्टा, डॉ शिवम् मिश्र, डॉ अबसार अहमद, डॉ वंदना चौबे, डॉ कुसमिता धान और खेल प्रशिक्षक निरंजन शर्मा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
हमारे साथ जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

