जामा मस्जिद-मजार परिसर में युवक की संदिग्ध हरकत

झारखंड
Spread the love

  • कुरआन शरीफ के पन्ने फाड़ने व जलाने के प्रयास का आरोप

आनंद कुमार सोनी

लोहरदगा। शहर के दरगाह रोड स्थित जामा मस्जिद एवं हजरत बाबा दुखन शाह (रह.) के मजार शरीफ परिसर में एक युवक की संदिग्ध गतिविधि से लोगों में नाराजगी फैल गई। स्थानीय लोगों के अनुसार युवक ने परिसर में तोड़फोड़ करने के साथ वहां रखी चादरों को इधर-उधर किया! पवित्र कुरआन शरीफ के पन्ने फाड़कर उसे जलाने का प्रयास किया। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।

घटना के संबंध में अंजुमन इस्लामिया के सचिव शाहिद अहमद उर्फ बेलू ने लोहरदगा थाना में लिखित शिकायत दी है। शिकायत के अनुसार, बुधवार सुबह करीब पांच बजे स्थानीय निवासी सरवर आलम ने फोन कर मस्जिद एवं मजार परिसर में एक अज्ञात युवक के प्रवेश करने की सूचना दी थी।

सूचना मिलने के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। लोगों ने युवक को पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी। पूछताछ के दौरान युवक ने अपना नाम नौशाद अंसारी (पिता हजरत अंसारी, निवासी जोगिनिया, हनुमान नगर, जिला सप्तरी, मधेश प्रदेश, नेपाल) बताया।

शिकायत में आरोप लगाया गया है कि पकड़े गए युवक ने पूछताछ के दौरान आगे भी तोड़फोड़ किए जाने की बात कही। हालांकि, युवक की गतिविधि के पीछे वास्तविक कारण क्या था और उसके साथ कोई अन्य व्यक्ति या संगठन जुड़ा है या नहीं, इसका खुलासा पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगा।

घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश देखा गया। अंजुमन इस्लामिया ने मामले को गंभीर बताते हुए पुलिस प्रशासन से पूरे घटनाक्रम की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच कराने तथा दोषी पाए जाने वाले लोगों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।

शिकायत में अबुल कलाम तैगी, सरवर आलम और गुलजार खान को गवाह बनाया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। युवक की गतिविधियों एवं घटना के पीछे की वजहों की जानकारी जुटाई जा रही है।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *