JioPC देशभर में लॉन्च, अब किसी भी इंटरनेट कनेक्शन पर करेगा काम

नई दिल्ली देश बिज़नेस
Spread the love

नई दिल्ली। रिलायंस जियो ने अपनी क्लाउड कंप्यूटिंग सेवा ‘JioPC’ को अब देशभर के सभी इंटरनेट उपयोगकर्ताओं के लिए पेश कर दिया है। इससे पहले यह सेवा केवल जियोहोम ब्रॉडबैंड उपयोगकर्ताओं तक ही सीमित थी। अब किसी भी ब्रॉडबैंड या इंटरनेट सेवा प्रदाता का इस्तेमाल करने वाले ग्राहक इसका लाभ उठा सकते हैं।

इस कदम से उन लाखों छात्रों, परिवारों और छोटे कारोबारियों को बड़ी राहत मिलेगी जो पुराने या धीमे चल रहे कंप्यूटरों का उपयोग कर रहे हैं। बिना नया लैपटॉप या पीसी खरीदे, ग्राहक इस सेवा के जरिए अपने पुराने डिवाइस पर भी तेज और बेहतर परफॉरमेंस पा सकेंगे।

5 मिनट में सेटअप

JioPC को शुरू करने के लिए किसी तरह के नए हार्डवेयर इंस्टॉलेशन या डेटा ट्रांसफर की जरूरत नहीं है। इसे महज 5 मिनट में एक्टिवेट किया जा सकता है, जिससे इसे तकनीकी जानकारी न रखने वाले सामान्य उपभोक्ता भी आसानी से इस्तेमाल कर सकते हैं।

प्लान और कीमतें

JioPC को दो प्रमुख टियर में पेश किया गया है, जिनकी दरें पारंपरिक बजट लैपटॉप खरीदने के मुकाबले काफी सस्ती हैं।

JioPC Standard : 8GB RAM और 500GB स्टोरेज।

JioPC Ultra : 16GB RAM और 1TB स्टोरेज।

कीमत विवरण

शुरुआती प्लान : ₹1,000 (2 महीने के लिए)।

एनुअल Ultra प्लान : ₹5,000 (10+2 महीने के ऑफर के साथ)।

मासिक खर्च : वार्षिक प्लान पर इसका औसत खर्च लगभग ₹333 से ₹417 प्रति माह (जीएसटी सहित) आता है।

इनके लिए उपयुक्त

यह सेवा उबंटू लिनक्स (Ubuntu Linux), लिब्रे ऑफिस (LibreOffice) और ब्राउज़र-आधारित माइक्रोसॉफ्ट 365 (Microsoft 365) को सपोर्ट करती है। इसके अलावा, उपभोक्ता इस पर ‘ChatGPT’ और ‘Google AI Studio’ जैसे आधुनिक एआई टूल भी आसानी से चला सकते हैं।

इसपर ध्यान दें

यह सेवा केवल विंडोज पर चलने वाले विशिष्ट सॉफ्टवेयर (Windows-only software), बिना इंटरनेट के काम (Offline work) ओर हाई-एंड गेमिंग या एडवांस्ड वीडियो एडिटिंग जैसे भारी कामों के लिए उपयुक्त नहीं है।

भविष्य की संभावना

JioPC की सफलता पूरी तरह से एक स्थिर और तेज इंटरनेट कनेक्शन पर निर्भर करेगी। यदि कनेक्टिविटी की समस्याएं हल हो जाती हैं, तो यह सेवा भारतीय पर्सनल कंप्यूटिंग बाजार में एक बड़ा बदलाव ला सकती है। अन्य कंपनियों को भी इस तरह की क्लाउड-पीसी सेवाएं शुरू करने के लिए प्रेरित कर सकती है।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *