
रांची। झारखंड चैंबर चुनाव को लेकर टीम मुकेश अग्रवाल ने रविवार को चैंबर की एफिलिएटेड बॉडी के चेयरमैन एवं सदस्यों के साथ बैठक की। इसमें चैंबर चुनाव को लेकर रणनीति और व्यापारियों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई।
अध्यक्ष पद के उम्मीदवार मुकेश अग्रवाल ने कहा कि चैंबर के वर्तमान अध्यक्ष आदित्य मल्होत्रा के अधूरे कार्यों को पूरा करना उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि ट्रांसपोर्ट नगर को चालू कराने के साथ व्यापारी वर्ग की समस्याओं को मजबूती से उठाना जरूरी है। उन्होंने कहा कि मैं व्यापारी वर्ग की समस्याओं का नेतृत्व करने आया हूं। इस कार्य में हर वर्ग का सहयोग चाहिए।

चैंबर अध्यक्ष आदित्य मल्होत्रा ने टीम मुकेश अग्रवाल में अनुभवी और ऊर्जावान उम्मीदवार शामिल हैं। पूर्व अध्यक्ष कुणाल आजमानी ने कहा कि चैंबर को ऐसा नेतृत्व मिलना चाहिए, जो मुखर होकर सरकार के समक्ष व्यवसायियों और उद्योगपतियों की समस्याओं को रख सके।
उद्योगपति पुनीत पोद्दार ने कहा कि चैंबर का नेतृत्व ऐसे लोगों के हाथों में होना चाहिए, जो व्यापारी वर्ग की जरूरतों और समस्याओं को समझते हों। इस कार्य में टीम मुकेश अग्रवाल सक्षम है। व्यापारी वर्ग को इस टीम से पूरी उम्मीद है।
बैठक में प्रवीण लोहिया, डॉ. अभिषेक रामाधीन, अमित अग्रवाल, आस्था किरण, निधि झुनझुनवाला, माला कुजूर, भानु जालान, सज्जन अग्रवाल, गौरी शंकर साबू, मनीष वर्मा, नीतेश लोहिया, दीपक गाड़ोदिया, सुभाष जैन, गोपेश गोयनका, एसडी सिंह, विजय हरनलालका, सुनील सिंह चौहान, सुबोध जायसवाल, अंकुर गाड़ोदिया समेत अन्य लोग मौजूद थे।
हमारे साथ जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

