
Jharkhand Weather : रांची। राज्य के कई जिलों में रविवार को अच्छी बारिश हुई। अगले दो दिनों तक भारी बारिश होगी। कल 6 जिलों में बहुत भारी बारिश हो सकती है। यह जानकारी रांची मौसम केंद्र ने 30 अगस्त, 2026 को दी।
तापमान में बदलाव
मौसम केंद्र के अनुसार अगले 3 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की संभावना है। इसके बाद अगले 2 दिनों के दौरान तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है।

मौसम का पूर्वानुमान
मौसम केंद्र के अनुसार 31 अगस्त और 1 सितंबर तक आसमान में बादल छाए रहेंगे। राज्य के लगभग सभी स्थानों पर बारिश होने की उम्मीद है। इसके बाद बारिश में कमी आने की संभावना है। इसके बाद बारिश में कमी आने की उम्मीद है।
वज्रपात की चेतावनी
मौसम केंद्र के अनुसार 31 अगस्त से 2 सितंबर तक राज्य में कहीं-कहीं मेघ गर्जन के साथ वज्रपात की आशंका है। इस दौरान 30-40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती है।
यहां भारी बारिश
केंद्र के अनुसार 31 अगस्त को कोडरमा, गिरिडीह, धनबाद, हजारीबाग, बोकारो, रामगढ़, रांची, लोहरदगा, गुमला, खूंटी, गुमला, पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां जिले के कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।
केंद्र के अनुसार 1 सितंबर को गढ़वा, पलामू, चतरा, लातेहार, लोहरदगा, गुमला, सिमडेगा, पश्चिम सिंहभूम, रांची, खूंटी, लोहरदगा, गुमला, जिले के कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।
केंद्र के अनुसार 2 सितंबर को गुमला, सिमडेगा, खूंटी, पश्चिम सिंहभूम जिले के कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।
यहां बहुत भारी बारिश
गढ़वा, पलामू, चतरा, लातेहार, सिमडेगा, पश्चिम सिंहभूम में कहीं-कहीं बहुत भारी बारिश होने की संभावना है।
इसे लेकर सलाह
खराब मौसम, मेघ गर्जन और वज्रपात के समय लोगों को सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी गई है। विशेष रूप से किसान भाइयों को खेतों में जाने से बचने और बिजली के खंभों व पेड़ों के नीचे शरण न लेने की हिदायत दी गई है।
हमसे इससे जुड़ें
व्हाट्सएप लिंक
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप लिंक
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

