भारत में पहली बार पारा वुडबॉल में दिव्यांगों ने बिखेरा जलवा

झारखंड खेल
Spread the love

  • ऋषिका, सुनील एवं प्रतिमा तिर्की ने जीता स्वर्ण पदक

पिठोरिया। समावेशी समाज के निर्माण के लिए समाज के प्रत्येक वर्ग को समान अवसर है। हममें से अधिकतर लोग दिव्यांगजनों की अक्षमता को प्राथमिकता देकर उनके योग्यता को नहीं देख पाते। उन्हें समता पूर्ण अवसर से वंचित कर देते हैं। उक्‍त बातें सीसीएल के सीसी एंड पीआर प्रमुख आलोक कुमार ने कही।

श्री कुमार राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर डिसएबल स्पोर्ट्स एवं जन उत्थान समिति और पारा वुडबॉल फेडरेशन ऑफ़ इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में गांधीनगर फुटबॉल ग्राउंड में भारत में पहली बार आयोजित पारा वुडबॉल प्रतियोगिता में बतौर मुख्य अतिथि व्यक्त की।

देश में पहली बार आयोजित पर वुडबॉल प्रतियोगिता का उद्घाटन सीसीएल के खेल प्रबंधक आदिल हुसैन और मानव संसाधन विभाग के प्रबंधक वेलफ्रेड मानिक लकड़ा ने संयुक्त रूप से किया।

प्रतियोगिता में अस्थि दिव्यांगता, मूक-बधिर एवं बौद्धिक दिव्यांगता के तीन अलग-अलग वर्गों में 115 दिव्यांगजनों ने भाग लिया। बौद्धिक दिव्यांगता श्रेणी में  ऋषिका कुमारी ने स्वर्ण, आदित्य महतो ने रजत जबकि पीयूष महतो ने कांस्य पदक जीता।

अस्थि दिव्यांगता श्रेणी में प्रतिमा तिर्की को स्वर्ण मिला। रेणु कुमारी और अनीता तिर्की क्रमशः दूसरे एवं तीसरे स्थान पर रहे। पुरुष वर्ग में प्रमोद कुमार स्वर्ण, बिपिन प्रजापति रजत एवं मनोज महतो कांस्य पदक विजेता बने।

श्रवण दिव्यांगता वर्ग में सुनील कुमार साहू, राकेश कुमार एवं रणजीत कुमार विजेता रहे।

कार्यक्रम में अध्यक्ष डॉ श्वेता तिवारी, सचिव डॉ प्रवीण कुमार, लोक मंगलम सोसायटी के कोषाध्‍यक्ष अनुपमा रानी गौतम, संतोष कुमार संपादक (रांची लाइफस्टाइल मैगजीन), कुमार गौरव सचिव (पैरालंपिक कमेटी ऑफ झारखंड), सरिता झा जॉइंट सेक्रेटरी (पारा वुडबॉल फेडरेशन ऑफ़ इंडिया), समाजसेवी जगदीश सिंह जग्गू, डॉ मेघा रानी, श्रीमती शोभा अग्रवाल अध्यक्ष मारवाड़ी युवा मंच समर्पण शाखा, पतरस तिर्की, प्राची कुमारी, डॉ मेधा, दीपा चौधरी, गुंजन गुप्ता आदि की गरिमामयी उपस्थिति रही।

कार्यक्रम के अयोजन में सीसीएल, लोक मंगलम सोसाइटी, ज्योति जल एवं  झारक्राफ्ट ने आर्थिक मदद की। प्रतियोगिता के आयोजन में पारा वुडबॉल फेडरेशन ऑफ़ इंडिया के सचिव मुकेश कंचन, झारखंड पैरालंपिक एसोसिएशन के अध्यक्ष राहुल मेहता, डिसेबल्ड स्पोर्ट्स एवं जन उत्थान समिति के सचिव सरिता सिन्हा सहित विपुल सेन गुप्ता, पवन लकड़ा एवं संस्था के अन्य सहयोगियों का सक्रिय योगदान रहा।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *