SBU : मेजर ध्यानचंद जयंती के अवसर पर खेलकूद कार्यक्रम का आयोजन

झारखंड
Spread the love

रांची। सरला बिरला विश्वविद्यालय (SBU) में हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती एवं राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर भव्य खेलकूद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय परिसर में खेल और फिटनेस के प्रति उत्साह का वातावरण देखने को मिला।

कार्यक्रम में विवि के महानिदेशक प्रो गोपाल पाठक, कुलपति प्रो सी. जगनाथन, कुलसचिव प्रो एसबी दंडीन, स्पोर्ट्स ऑफिसर एसएन शाहदेव, डिप्टी स्पोर्ट्स ऑफिसर राहुल रंजन, असिस्टेंट स्पोर्ट्स ऑफिसर गौरव दास सहित विश्वविद्यालय के सभी डीन, एसोसिएट डीन एवं विभागाध्यक्ष उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान मेजर ध्यानचंद को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके खेल जीवन और भारतीय खेल जगत में उनके अतुलनीय योगदान को याद किया गया। उपस्थित अतिथियों ने विद्यार्थियों को खेलों के माध्यम से अनुशासन, टीम भावना, नेतृत्व क्षमता और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर विभिन्न खेल गतिविधियों एवं रंगारंग कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मैच रहा, जिसमें खिलाड़ियों ने शानदार खेल प्रतिभा और खेल भावना का प्रदर्शन किया।

एसबीयू के प्रतिकुलाधिपति बिजय कुमार दलान एवं राज्यसभा सांसद सह निदेशक प्लानिंग एंड डेवलपमेंट डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा ने राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर विवि परिसर में हुए आयोजन पर शुभकामना संदेश प्रेषित किया है।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *